ऐश्वर्या राय बच्चन ने खत्म की 'फन्ने खां' की शूटिंग, अब सलमान खान की 'रेस 3' से होगा सामना!

हाल ही में फिल्म की प्रड्यूसर प्रेरणा के बर्थडे के मौके पर फिल्म का लोगो लांच किया गया

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: December 10, 2017 9:32 PM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन इनदिनों अपनी फिल्म फन्ने खान को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। आखिरकार ईस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। हाल ही में एक पांच सितारा होटल में फिल्म की रैप अप पार्टी रखी गयी जिसमे फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े ख़ास लोगों ने शिरकत की। फिल्म के प्रड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर इस मौके पर ऐश्वर्या बच्चन के साथ नज़र आये। वही फिल्म की बाकी स्टार कास्ट अनिल कपूर और राजकुमार राव ने भी पार्टी में शिरकत की। बता दे फन्ने खान को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रह है। तो वही ऐश फिल्म में एक सिंगर के किरदार में नज़र आने वाले है जो अपने से छोटे राजकुमार राव के साथ रोमांस करते नज़र आने वाली है। [इसे भी पढ़ें: ‘फन्ने खान’ में यह साऊथ का सुपरस्टार करेगा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांस!]

aish-2

aish-1

हाल ही में फिल्म की प्रड्यूसर प्रेरणा के बर्थडे के मौके पर फिल्म का लोगो लांच किया गया। फिल्म के लोगो में स्टेज पर दिखने वाले लाल पर्दे के आगे गोल्डन कलर से फन्ने खां लिखा हुआ था। फिल्म में ऐश के सिंगर के किरदार में नज़र आने वाली है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। उन्हें एक्टिंग के साथ साथ काफी स्टाइलिश भी दिखना है। वही, राजकुमार राव के लिए ऐश के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है। वो फिल्म में उनके लवर के रोल में नज़र आयेंगे। तो वही अनिल कपूर का किरदार भी काफी मजेदार होगा। यह फिल्म सलमान खान की रेस 3 के साथ ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। यानी की एक बार फिर से सलमान और ऐश का आमना-सामना होगा।

ऐ दिल है मुश्किल की सफलता के बाद ऐश को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। वो अच्छी फिल्मों की तलाश में है।