Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

The Archies Screening: ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रेग्नेंसी के भी लगे कयास

Aishwarya Rai Bachchan gets trolled: बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में तलाक की खबरों के बीच बच्चन परिवार की अगली पीढ़ी अगस्तय नंदा की अपकमिंग मूवी 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। जहां एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हो गईं।

By: Shivani Bansal  |  Published: December 6, 2023 3:43 PM IST

The Archies Screening: ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रेग्नेंसी के भी लगे कयास

Aishwarya Rai Bachchan gets trolled: बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अक्सर फिल्मी हलकों में चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने तलाक की खबरों के बीच बच्चन फैमिली संग 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्म स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग पहुंची थीं। इस स्क्रीनिंग के दौरान कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पूरी फैमिली संग नजर आईं। अब एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक्ट्रेस अपने भांजे अगस्तय नंदा के लिए हूट करती दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगा। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने की बड़ी वजह अदाकारा को लेकर लोगों की ट्रोलिंग रही।

अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को 'द आर्चीज' स्क्रीनिंग में पति और बेटी के साथ स्पॉट होने पर भी लोगों ने ट्रोल कर दिया। जबकि, साथ ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी जमकर कयास लगे। ऐश्वर्या राय बच्चन इस इवेंट में फुल स्लीव की ब्लैक लॉन्ग गाउन पहनकर दिखीं। जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया। ऐसे में एक्ट्रेस को देख लोगों ने एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास शुरू कर दिए। यही नहीं, अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन यहां बेटी आराध्या को बिल्कुल साथ में लेकर चलते हुए भी ट्रोल हो गईं। यही नहीं, एक यूजर ने ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के सैपरेटेड होने को लेकर भी सवाल कर डाला। साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी ड्रेस को लेकर भी ट्रोल हो गईं। यहां देखें एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आया ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो।

ऐश्वर्या राय बच्चन को मिले लोगों से निगेटिव कमेंट्स

अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कहा, 'अभिषेक और ऐश्वर्या की बॉडी लैंग्वेज काफी चिंताजनक है। क्या ये दोनों सैपरेटेड हो चुके हैं।' तो एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ठीक है, ऐश्वर्या आप सबसे खराब ड्रेस का मुकाबला जीतती हैं। कृप्या ये बुरी चमकागड़ वाली काली ड्रेस न पहनें। उनकी और उनकी बेटी के साथ कुछ तो दिक्कत है। कौन बच्चे को इतनी खतरनाक ड्रेस पहनाता है। उसका हेयरस्टाइल को बहुत अजीब है।' तो एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उन्हें बेटी को इस तरह से पकड़ना अब बंद कर देना चाहिए।' ने हाल ही में तलाक की खबरों के बीच बच्चन परिवार की अगली पीढ़ी अगस्तय नंदा की अपकमिंग मूवी 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। जहां एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हो गईं।


About the Author

Shivani Bansal