फिल्म 'फन्ने खां' अब तक जिन खबरों के लिए भी चर्चा में आयी है वो ज्यादातर अच्छी ही रही हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस फिल्म को लेकर एक विवादास्पद खबर सामने आ रही है। यह तो आपको पता ही है कि पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और अनिल कपूर की आने वाली इस फिल्म को पहले क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोरा प्रोड्यूस कर रही थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते अब इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार बना रहे हैं।
खबरों के मुताबिक जब प्रेरणा अरोरा फिल्म 'फन्ने खां' को प्रोड्यूस कर रही थीं तब कलाकारों को मिलने वाला मेहनताना अच्छा खासा था लेकिन टी-सीरीज के आने के बाद कलाकारों को अपनी फीस में कटौती करनी होगी। टी-सीरीज फिल्म की प्रोडक्शन कास्ट पर पुनर्विचार कर रही है, जिस कारण कलाकारों की फीस में कटौती होने की उम्मीद है।
इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया है, ‘सबसे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन से यह गुजारिश की गई है कि वो अपनी फीस में कटौती करें। ऐश से ऐसा तब कहा जा रहा है कि जब फिल्म के केवल 2 गाने और कुछ महत्वपूर्ण सीन्स शूट होने के लिए बचे हैं। ऐश के बाद अनिल कपूर और राजकुमार राव से भी फीस कम करने को कहा जायेगा। देखना होगा कि दोनों कलाकार अपनी फीस कम करने पर राजी होंगे या नहीं ?’
आपको बता दें कि डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'फन्ने खां' में पहले आर. माधवन भी दिखाई देने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद फिल्म में 'फन्ने खां' में राजकुमार राव की एंट्री हुई। बताया जाता है कि आर. माधवन के न कहने के बाद ऐशवर्या राय बच्चन ने खुद निर्माताओं को राजकुमार राव का नाम सुझाया था।
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...