कुछ दिनों पहले कन्फर्म हुआ था की ‘फन्ने खान’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर का नाम कन्फर्म हुआ है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी खबर पहले ही दी थी कि अनिल कपूर और ऐश्वर्या इस फिल्म में रोमांस करते नहीं दिखाई देंगे। अब ऐश के साथ रोमांस करने के लिए इस साऊथ के सुपरस्टार ने काम करने के लिए हामी भर दी है। यह कोई और नहीं बल्कि 'रहना हैं तेरे दिल से' सबके दिल में बस चुके ताल और डस्की आर माधवन है। जो इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले है। इतना ही नहीं बॉलीवुडलाइफ को दिए गए अपने इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि इस फिल्म में वो ऐश के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक है लेकिन वो मेरे अपोजिट नज़र नहीं आने वाली है। इस फिल्म में हम दोनों के काफी सीन्स हैं लेकिन दोनों के बेच कोई प्यार नहीं है। [इसे भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय के कजिन अक्षय नहीं करना चाहते भाई की एक्स- लवर ऐश्वर्या के साथ काम!]
इतना ही नहीं आर माधवन से पहले फिल्म के लिए राजकुमार राव, विक्की कौशल और अक्षय ओबेरॉय का नाम सामने आ रहा था। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले अक्षय का नाम इस फिल्म के लिए कन्फर्म भी हो गया तह लेकिन उन्होंने इस फिल्म को इसलिए भी छोड़ा क्योंकि वो विवेक ओबेरॉय के कजिन है और यह बात सभी जानते है एक ऐसा समय था जब विवेक और सिष के बीच काफी नजदीकियां थी लेकिन ऐश ने उन्हें धोखा देकर अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई।
बहरहाल, अब यह रोल अपने आर माधवन के झोली में आ गिरा है। ऐश और माधवन की इस फ्रेश जोड़ी को क्या दर्शक पसंद करेंगी? यह तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा। पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ऐ दिल हैं मुश्किल में नज़र आई थी। जिसमे उन्होंने अपने से कई साल छोटे रणबीर कपूर को रोमांस किया था। साथ ही आर माधवन ने भी साला खडूस की थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। अब इस फिल्म के ज़रिये दोनों को काफी उम्मीदें है।