अडानी परिवार के घर सजी शादी की महफिल में उस वक्त चार चांद लग गए, जब बॉलीवुड की क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने एक साथ स्टेज पर डांस किया. मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी के इस वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ देखकर कैमरा और फैंस की नजरें खुद ही उन पर टिक जाती हैं. इन सेलेब्स का डांस वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्टेज पर नजर आएं कई सेलेब्स
आमतौर पर नीता अंबानी को क्लासिकल डांस करते देखा जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ मिलकर जमकर मस्ती की. तीनों ने सलमान खान की फिल्म के सुपरहिट टाइटल ट्रैक 'सलाम-ए-इश्क' पर परफॉर्म किया. जहां ऐश्वर्या और अभिषेक की केमिस्ट्री कमाल की थी, वहीं नीता अंबानी के स्टेप्स और उनकी एनर्जी ने महफिल लूट ली. समीर के लिखे इस यादगार गाने पर तीनों दिग्गजों को एक साथ थिरकते देखना मेहमानों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था. फैंस के लिए यह पल इसलिए खास था क्योंकि ऐश्वर्या अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान के गाने पर अपने पति अभिषेक के साथ पूरी मस्ती में झूम रही थीं.
View this post on Instagram
ओरी ने दिखाई इनसाइड फोटोज
इस हाई-प्रोफाइल शादी की चकाचौंध को सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी (Orry) ने अपने कैमरे में कैद किया. ओरी ने इंस्टाग्राम पर इस शानदार रात की कई तस्वीरें शेयर कीं. ओरी की सेल्फी में ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ आराध्या बच्चन भी नजर आईं, जो अपने एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. तस्वीरों में नई जोड़ी मुदित और अनन्या के अलावा अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा और शालिनी पासी जैसे दिग्गज भी स्टाइलिश अंदाज में दिखे.
View this post on Instagram
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शाही अंदाज
अभी इस डांस वीडियो की चर्चा थमी भी नहीं थी कि यह कपल 5 मार्च को क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी स्पॉट किया गया. यहां दोनों का लुक किसी राजघराने से कम नहीं लग रहा था. ऐश्वर्या ने नीले और सिल्वर रंग का अनारकली सूट पहना था, जिसमें वे हमेशा की तरह डिवाइन लग रही थीं. अभिषेक ने अपनी लेडी लव के साथ तालमेल बिठाते हुए रॉयल ब्लैक शेरवानी पहनी थी. वेन्यू में एंट्री करने से पहले दोनों ने पैपराजी (फोटोग्राफर्स) को हंसते हुए पोज दिए, जिससे उनके बीच अनबन की तमाम अफवाहों पर भी लगाम लग गई.
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की कहानी
ऐश्वर्या और सलमान खान की प्रेम कहानी कभी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में से एक थी, लेकिन वक्त के साथ दोनों अलग हो गए. इसके बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक आए. 14 जनवरी 2007 को सगाई के बाद, इसी साल 20 अप्रैल को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. शादी के चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को उनके घर नन्ही परी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates