कुछ फ़िल्में ऐसी होती हैं जिसका दर्शको को बेसब्री से इंतजार होता है। उन्ही में से एक है अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां'। ये फिल्म शुरू से ही इसलिए चर्चे में है क्योकि इसमें ऐश्वर्या बेहद ग्लैमरस अवतार में दिखने वाली हैं। ऐसे में फैन्स की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने ऐश का फर्स्ट लुक जारी किया है। तस्वीर में ऐश्वर्या काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। प्रोडक्शन के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यहां पर सुंदरियां है और यहां ऐश्वर्या राय बच्चन जो हमारी शाइनिंग स्टार हैं #FanneKhan’।
तस्वीर में हम देख रहें हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने काले रंग की टॉप पर ग्रीन आर्मी जैकेट पहन रखी है। आँखों पर सनग्लास लगाए हुए बेहद ही स्टाइलिश लग रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद ये आकलन लगाया जा सकता है कि 'फन्ने खां' फिल्म में अभिनेत्री ग्लैमरस अवतार में दिखने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वे सिंगर की भूमिका में हैं। [ इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘फन्ने खां’ में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करने के लिए आर. माधवन ने मांगे थे इतने करोड़ रुपये ? ]
ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य किरदार में हैं। ये एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी ऑस्कर नॉमिनेटेड 'एव्रीबडी इज फेमस' से ली गई है जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पिता अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।
वाकई में 'फन्ने खां' फिल्म की कहानी किसी जुनून से कम नही है। ये 15 जून 2018 को रिलीज हो रही है।