Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

दृश्यम 3 बनाने से पहले अजय देवगन को मिली लीगल एक्शन की धमकी, जानें पूरा मामला

हाल ही में एक्टर अजय देवगन ने फिल्म दृश्यम 3 के बारे में जानकारी दी है. लेकिन अब अजय देवगन को इसके लिए चेतावनी मिली है. उन्हें लीगल एक्शन का भी धमकी मिला हुआ है.

By: Shreya Pandey  |  Published: July 22, 2025 7:02 PM IST

दृश्यम 3 बनाने से पहले अजय देवगन को मिली लीगल एक्शन की धमकी, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने की फिल्म 'दृश्यम' बहुत हिट रही है. दर्शकों को ये फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई थी. दृश्यम के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल दृश्यम 2 भी बनाया था. दृश्यम 2 की कहानी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दी थी. अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतज़ार है. हाल ही में दृश्यम एक्टर अजय देवगन ने दृश्यम 3 के बारे में जानकारी दी थी. लेकिन ये जानकारी एक्टर के लिए ही महंगी पड़ गई. द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक्टर सन ऑफ सरदार 2 के प्रमोशन के लिए गए थे. एक्टर ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस बारे में खुलासा किया है.

दृश्यम 3 बना रहें एक्टर

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं. एक्टर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं. अजय देवगन की टॉप फिल्मों में एक दृश्यम का नाम भी शामिल है. दृश्यम की कहानी को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था. फिल्म में मर्डर-मिस्ट्री की कहानी दिखाई गई है. दृश्यम के 2 पार्ट्स अब तक आ चुके हैं. अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार है. अजय देवगन हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक्टर सन ऑफ सरदार 2 के प्रमोशन के लिए गए थे. शो में उन्होंने दृश्यम 3 के बारे में भी बताया था. इस खबर से फैंस तो बहुत खुश थे लेकिन एक्टर को इसके लिए लीगल एक्शन की धमकी मिली है.

इन्होंने दी अजय देवगन को धमकी

अजय देवगन ने बताया कि ''दृश्यम-3' भी दर्शकों के लिए लेकर आएंगे''. अजय देवगन को इसी बात के लिए कमान जीतू जोसेफ ने धमकी दी है. आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम मलयालम फिल्म 'दृश्यम' की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म को हिंदी और मलयालम में एक ही नाम से रिलीज किया गया था. अब जब अजय देवगन ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने के बारे में कहा तो मलयालम फिल्म दृश्यम निर्देशक कमान जीतू जोसेफ ने एक्टर को चेतावनी दी थी. निर्देशक ने कहा कि 'हिंदी-मलयालम दोनों भाषा की शूटिंग साथ ही शुरू करने की प्लानिंग थी, लेकिन हिंदी वर्जन की शूटिंग जल्दी शुरू करेंगे तो उन्हें लीगल तरीके से डील करना पड़ सकता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.