बॉलीवुड के दो दमदार सितारे अजय देवगन और संजय दत्त एक बार फिर दर्शकों के लिए एक मेगा एक्शन-एडवेंचर लेकर आ रहे हैं. इस हाईवोल्टेज फिल्म का टेंपरेरी टाइटल 'रेंजर' रखा गया है, जिसकी रिलीज डेट से अब पर्दा हट चुका है. फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, 'अजय देवगन, संजय दत्त और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने यह डेट बहुत सोच समझकर चुनी है. दिसंबर का पहला शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रूप से बेहद फायदेमंद रहा है. इससे पहले 'एनिमल' और 'पुष्पा 2' ने इसी हफ्ते जबरदस्त कलेक्शन किया था. इस साल भी इसी तरह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को रिलीज करने की पूरी तैयारी है, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीद है. ऐसे में 'रेंजर' के मेकर्स को भी इस तरह का फायदा मिलने की उम्मीद है.
फिलहाल, फिल्म से जुड़े लोगों को इस प्रोजेक्ट खासी उम्मीदें हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अजय देवगन के एक्शन अवतार की शानदार तरह से बड़े पर्दे पर वापसी होगी. बता दें, 'रेंजर' को जगन शक्ति डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले सुपरहिट फिल्म 'मिशन मंगल' बना चुके हैं. हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. 'रेंजर' फिलहाल, एक वर्किंग या टेंपरेरी टाइटल है. मेकर्स जल्द ही फिल्म का ऑफिशियल नाम अनाउंस करेंगे.
कुल मिलाकर, अजय देवगन, संजय दत्त की यह एक्शन एडवेंचर फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है. दमदार स्टारकास्ट, बड़े स्केल का एक्शन और स्ट्रैटेजिक रिलीज डेट ये सब मिलकर 'रेंजर' को एक पावर पैक्ड सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बनाने वाले हैं, फैंस अभी से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर तूफान मचाते देखने के लिए बेकरार हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates