अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। साल 1999 में काजोल ने उसस समय अजय देवगन के साथ शादी करने का फैसला लिया था जब वो अपने करियर के शीर्ष पर थीं। एक तरह से बोला जाए तो उस समय काजोल अपने पति अजय देवगन से बड़ी स्टार के रुप में देखी जाती थीं लेकिन जो दोनों दिलों में प्यार की आग लगी तो वो शादी के अगिनकुंड पर ही जाकर रुकी। बताया जाता है कि काजोल ने जब पहली बार अजय को देखा था तब वो उनसे उतना प्रभावित नहीं हुईं थी लेकिन जब मुलाकातों का सिलसिला शुरु हुआ तो फिर कभी खत्म नहीं हुआ। अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी तो सबको पता है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अजय का दिल काजोल से पहले दो और अदाकाराओं पर आया था। दोनों के साथ अजय के प्यार के चर्चें खूब लोगों के बीच फेमस हुए लेकिन किसी न किसी कारण से दोनों ही रिश्ते खत्म हो गये। इन दो अदाकाराओं में से एक के साथ तो अजय देवगन ने शादी का मन भी बना लिया था लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आइये जानते हैं कौन थीं वो दो अदाकारा जिन पर आया था बॉलीवुड के इस सिंघम का दिल।
बॉलीवुड की ये अदाकारा एक समय इंडस्ट्री में अपनी हॉटनेस के लिए जानी जाती थी। साल 1991 में फूल औ पत्थर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रवीना बहुत ही जल्द सफलता की शिखर पर पहुंच गयीं थीं। बहुत ही उनके और अजय के प्यार के चर्चे लोगों के बीच फेमस होने लगे थे। दोनों कलाकारों ने दिलवाले और एक ही रास्ता जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था लेकिन बताया जाता है कि जब अजय की मुलाकात करिश्मा से हुई तब उन्होंने रवीना से किनारा करना शुरु कर दिया था। दोनों का ब्रेक-अप टॉक ऑफ द टाउन बन गया। ब्रेक-अप के समय दोनों ने एक दूसरे पर काफी जुबानी बाण चलाये थे। रवीना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, “अजय और करिश्मा के बच्चे ज़ेब्रा की तरह पैदा होंगे”। जिस बात से अजय काफी नाराज हुए थे। जब अजय देवगन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि “अगर मैंने इस मुद्दे पर बोलना शुरु किया तो रवीना किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगी।” बॉलीवुड के लोग बताते हैं कि रवीना ने अपने इस बयान की वजह से कई फिल्मों से हाथ भी धोया था लेकिन समय साथ मामला ठंडा होता चला गया।
2. करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर से तो अजय देवगन का प्यार काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। दोनों ने साथ में संग्राम, सुहाग और जिगर जैसी हिट फिल्में की थीं। बताया जाता है कि दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया था लेकिन करिश्मा कपूर की मां ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था। कई दिनों तक करिश्मा कपूर ने अपनी मां को मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी और दोनों का रिश्ता घरवालों की ज़िद के आगे हार गया।
इन दोनों के बाद अजय की मुलाकात काजोल से हुई। दोनों की मुलाकात पहली बार एक फिल्म के सेट पर हुई थी। जब एक बार अजय से पूछा गया था कि काजोल के साथ उनका रोमांस कब शुरु हुआ तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था। अजय ने बताया, “मुझे खुद नहीं पता ये सब कब शुरु हुआ। मैंने कभी काजोल को प्रपोज़ नहीं किया, बस मुलाकातों का सिलसिला रिश्ते को आगे बढ़ाता चला गया। शायद किसी ने सही ही कहा है सच्चे प्यार को दुनिया के दिखावे की जरुरत नहीं होती है। एक दोस्ती से प्यार में बदला ये रिश्ता आज तक मजबूती से से खड़ा है, जो कि इस बात की निशानी है कि इनका प्यार कितना गहरा है।