अजय देवगन स्टारर 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में अजय, संजय दत्त को रिप्लेस कर रहे हैं। इसके पहले दो पार्ट में संजय दत्त ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चाँद लग दिए थे लेकिन इस फिल्म में अजय के आने से फिल्म में कॉमेडी का डबल डोज़ मिलने वाला है। फिल्म में अजय के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी नज़र आये थे लेकिन इस बार आशीष को फिल्म से बाहर होना पड़ा हैं। रितेश ने मंगलवार को ट्वीट किया और फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "और पागलपन शुरू..'टोटल धमाल'। प्यारे दोस्त आशीष चौधरी के साथ काम के दौरान बिताए लम्हे हमेशा याद आएंगे। वहीं, रितेश को रीट्वीट करते हुए आशीष ने लिखा है कि कोई भी सह-कलाकार और खासतौर पर कोई भी दोस्त तुम्हारी जगह नहीं ले सकता है। हमने जिस तरह का पागलपन किया, वैसा कहीं नहीं होगा। आशीष इससे पहले धमाल के दो पार्ट का हिस्सा रह चुके है। इस फिल्म में अजय ही नहीं बल्कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित नज़र आने वाली है।
Will miss working with my dear friend @AshishChowdhry - #TotalDhamaal
— Riteish INDIAN (@Riteishd) January 30, 2018
'टोटल धमाल' 7 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म एक आउट एंड आउट कॉमेडी फिल्म होने वाली है। फिल्म के पहले दो पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आये थे। इस बार धमाल टोटल धमाल की टीम के साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के जुड़ जाने से अब कॉमेडी का डोबले डोज़ दोगुना होगा फिल्म में अजय के अपोजिट कोई हीरोइन नज़र नहीं आएँगी। फिल्म में वो सिंगल नज़र आने वाले है। कुछ दिनों पहले इसके मुहूर्त शॉट में आमिर खान नज़र आये थे। फिल्म का निर्देशन इन्दर कुमार ने अपने हाथों में लिया है।