Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date : बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) एक और फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) में दोनों स्टार्स की जोड़ी एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करते नजर आएगी। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट सामने आई है। इन दोनों स्टार्स ने अब तक 9 फिल्मों में एक साथ काम किया है और अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। अब अजय देवगन और तब्बू की 10वीं फिल्म 'औरों में कहां दम था' आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन ने मंगलवार यानी 5 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट बताई है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वह नीरज पांडे के साथ फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं। ये फिल्म 26 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, अजय देवगन ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। बताते चलें कि अजय देगवन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के डायरेक्टर नीरज पांडे ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई है।
Announcing the release date of my collaboration with Neeraj Pandey ? - Auron Mein Kahan Dum Tha, on April 26th.@neerajpofficial @ShitalBhatiaFFW #Tabu @mmkeeravaani #NarendraHirawat #KumarMangatPathak @FFW_Official @nh_studioz @PanoramaMovies pic.twitter.com/7ysXSIqcXS
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 5, 2023
गौरतलब है कि अजय देवगन और तब्बू पिछली बार मार्च 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'भोला' में नजर आए थे। इस फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिला था। इसके पहले अजय देवगन और तब्बू की कई बार ऑनस्क्रीन जोड़ी बनी है। बताते चलें कि अजय देवगन के पास फिल्म 'औरों में कहां दम था' के अलावा कई और फिल्में पाइपलाइन में हैं। अजय देवगन 'सिंघम अगेन', 'मैदान', 'गोलमाल 5' जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे।