अजय देवगन-तब्बू की 'औरों में कहां दम था' पर आया बड़ा अपडेट, दोनों स्टार्स की साथ में है 10वीं फिल्म

Ajay Devgn And Tabu Movie Auron Mein Kahan Dum Tha : अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। अजय देवगन और तब्बू की साथ में ये 10वीं फिल्म है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: March 24, 2023 7:06 PM IST

Ajay Devgn And Tabu Next Movie Update : बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऑनस्क्रीन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) एक साथ फिर फिल्म 'भोला' में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की साथ में 9वीं फिल्म है। ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जब से अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से लोगों के एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है। अजय देवगन और तब्बू एक और फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) में नजर आने वाले हैं। इन दोनों स्टार्स की 10वीं फिल्म फरवरी में शुरू हुई थी। अब इस फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर क्या जानकारी आई है।

'औरों में कहां दम था' दिवाली के आसपास हो सकती है रिलीज

नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल अप्रैल से शुरू होने वाला है। प्रोड्यूसर श्रेयांस हिरावत ने मिड डे के साथ इंटरव्यू में बताया, 'अजय देवगन और तब्बू शूटिंग के लिए अप्रैल में फिल्म की कास्ट को ज्वाइन करेंगे। अजय देवगन इस समय भोला की रिलीज लेकर व्यस्त हैं, हम उनके दोबारा से शूटिंग में शामिल होने का इंतजार करेंगे। हम मई के बीच तक मुख्य फोटोग्राफी पूरी करने की उम्मीद करते हैं और दिवाली के आसपास फिल्म की रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं। हमारा एक विदेश में शेड्यूल होगा। मैं बस इतना कह सकता हूं कि ये एक रोमांटिक थ्रिलर है।'

अजय देवगन और तब्ब की 'दृश्यम 2' थी हिट

अजय देवगन और तब्बू पिछली बार फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आए थे। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब देखने वाली बात होगी कि अजय देवगन और तब्बू की आने वाली फिल्में किस तरह से परफॉर्म करती हैं।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.