Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

पार्टी से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसी न्यासा देवगन, गाड़ी भूलने पर लोगों ने कहा- 'इतना नशा क्यों...

Ajay Devgn Daughter Nysa Trolled: अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसको देखने के बाद न्यासा देवगन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

By: Abhay  |  Published: February 21, 2024 9:13 AM IST

पार्टी से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसी न्यासा देवगन, गाड़ी भूलने पर लोगों ने कहा- 'इतना नशा क्यों...

बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वो बात शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की हो या अजय देवगन की लाडली न्यासा देवगन की हो। इन स्टारकिड्स के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अभी हाल ही में न्यासा देवगन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में न्यासा देवगन नाइट पार्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ पार्टी से बाहर आ रही थी। इस दौरान न्यासा देवगन चारों तरफ से पैप्स के कैमरे के बीच फंस गई। इस दौरान न्यासा देवगन ने ऐसा रिएक्शन दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।

पैप्स को देख न्यासा देवगन ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में नजर आती हैं। इसी बीच न्यासा देवगन का एक पार्टी से निकलते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैसे ही न्यासा देवगन पार्टी से बाहर निकलती हैं, पैप्स फोटोज के लिए एक्ट्रेस के पास आ जाते हैं। इसे देखने के बाद न्यासा देवगन पहले को काफी हैरान हो जाती हैं। लेकिन इसके बाद न्यासा देवगन अपनी गाड़ी खोजने में लग जाती हैं। लेकिन पैप्स की भीड़ होने के कारण न्यासा देवगन अपनी गाड़ी नहीं देख पाती हैं। जिसके बाद न्यासा देवगन अजीब सा फनी रिएक्शन देती हैं। न्यासा देवगन का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है न्यासा देवगन का ये वायरल वीडियो जो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है।

यूजर्स ने वीडियो पर दिया ये रिएक्शन

न्यासा देवगन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। न्यासा देवगन के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'इतना भी नशा करना की गाड़ी ही भूल जाओ'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'कैमरा देखने के बाद ज्यादा ही ओवरएक्टिंग हो रही है।' इसके अलावा न्यासा देवगन के फैंस उनका बचाव करते नजर आए। न्यासा देवगन के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay