बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की साल 2024 में बैक-टू-बैक कई फिल्में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन की सुपरनैचुल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अजय देवगन की इस फिल्म रिलीज डेट पहले सामने आ चुकी है। अब अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' से नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। वहीं, फिल्म के नए पोस्टर पर आर माधवन और ज्योतिका भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म 'शैतान' की टीजर डेट सामने आ गई है। गौरतलब है कि अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की सुपरनैचुल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सुपरनैचुल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के नए पोस्टर में अजय देवगन का फर्स्ट लुक नजर आ रहा है। वहीं, फिल्म के दूसरे स्टार्स आर माधवन और ज्योतिका का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म 'शैतान' का नया पोस्टर फैंस का ध्यान खींच रहा है। इस फिल्म का टीजर 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। विकास बहल के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की सुपरनैचुल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 उनकी 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' मार्च में, फिल्म 'औरों में कहां दम था' और फिल्म 'मैदान' अप्रैल में, फिल्म 'सिंघम अगेन' अगस्त और फिल्म 'रेड 2' नवंबर में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन पूरे साल में सिनेमाघरों में कब्जा जमाने वाले हैं। अजय देवगन की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि अजय देवगन पिछली बार साल 2023 के मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'भोला' में नजर आए थे। इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।