देशभर में इस समय दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है. देश के कोने कोने में लोग नवरात्रि का त्योहार मना रहे हैं. ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है. बीते कई दिनों से बॉलीवुड सितारे लगातार दुर्गा पंडाल जा रहे हैं. यहां पर सितारों को माता की भक्ति में लीन होते हुए देखा गया है. इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा काजोल (Kajol) का नाम सबसे पहले आता है. काजोल को हाल ही में रानी मुखर्जी के साथ जमकर पोज देते हुए देखा गया था. इसी बीच काजोल एक बार फिर से दुर्गा पंडाल जा पहुंची हैं. इस दौरान काजोल अपने बच्चों के साथ माता के दर्शन करती दिखीं. इसी बीच सोशल मीडिया पर युग और न्यासा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है. सोशल मीडिया पर इस समय काजोल के बच्चों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
युग देवगन ने लगाया बहन को गले
इस वीडियो में युग देवगन (Yug Devgn) अपनी बहन को जमाने के सामने गले लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में तो युग देवगन अपनी बहन से बात करते दिखे. अचानक ही न्यासा (Nysa Devgn) ने युग देवगन को देखकर मुस्कुराना शुरू कर दिया. बस फिर क्या था युग देवगन ने बिना देर किए अपनी बड़ी बहन को गले लगा लिया. भाई बहन के इस प्यार ने फैंस को इमोशनल कर दिया है. यही वजह है जो फैंस अब भाई बहन की इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
ऐसा दिखा काजोल के बच्चों का दुर्गा पंडाल में अंगाज
दुर्गा पंडाल में न्यासा येलो कलर का सूट पहनकर पहुंची थीं. अपने लुक को निखारने के लिए न्यासा ने अच्छा से हेयरस्टाइल भी कैरी किया है. वहीं युग देवगन ब्लू व्हाइट कुर्ता पायजामा में नजर आए. बता दें हाल ही में युग देवगन ने अपना जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर अजय देवगन और काजोल युग देवगन पर प्यार लुटाते नजर आए थे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates