Also Read
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उनकी जबरदस्त एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. साल 2025 में अजय देवगन की चार मूवीज रिलीज हुई हैं, हालांकि, सिर्फ एक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. उनकी पाइपलाइन में अभी कई फिल्में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देगवन अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए पाकिस्तान गए थे. ये फिल्म भारत के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन पाकिस्तान में इसे पसंद किय गया था. आइए जानते हैं कि अजय देवगन अपनी किस फिल्म के लिए पाकिस्तान गए थे और उन्होंने पड़ोसी देश में जाकर क्या कहा था.
अजय देवगन ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'ओमकारा' में काम किया था. इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी विशाल भारद्वाज ने संभाली थी. शेक्सपियर के नॉवेल 'ओथेलो' पर बेस्ड फिल्म 'ओमकारा' में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, बिपाशा बसु, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल जैसे कलाकर नजर आए थे. इस फिल्म में स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा था. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अजय देवगन पाकिस्तान गए थे. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'ओमकारा' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन पाकिस्तान में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अजय देवगन ने साल 2007 में पाकिस्तानी चैट शो में हिस्सा लिया था और तमाम मुद्दों पर बात की थी. अजय देवगन से पूछा गया कि पाकिस्तान आकर कैसा लगा? इस पर बॉलीवुड एक्टर ने कहा था, 'यहां के लोगों के बारे में जितना सुना था और सोचा था, मुझे उससे ज्यादा मिला है. बस यहां आए एक दिन हुआ और लोग बहुत अच्छे हैं. मुझे खुशी है कि मैं ओमकारा के लिए यहां आया हूं.'
अजय देवगन के पास कई मूवीज है, जिनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. उनकी साल 2026 में फिल्म 'धमाल 4', फिल्म 'दृश्यम 3' और फिल्म 'रेंजर' रिलीज होने वाली हैं. अजय देवगन पिछली बार फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आए थे. ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं की गई थी. बताते चलें कि साल 2025 में अजय देवगन की चार फिल्में 'आजाद', 'रेड 2', 'सन ऑफ सरदार 2', 'दे दे प्यार दे 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.