आखिर ऐसा क्या हो गया कि अजय देवगन और कपिल शर्मा को पकड़ने पड़ गए काजोल के पैर ?

इस वीकेंड पर कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म 'शिवाय' का प्रमोशन करते दिखेंगे अजय देवगन

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 25, 2016 9:51 AM IST

हम सब जानते हैं कि अजय देवगन को बॉलीवुड के एक एक्शन हीरो के रुप में जाना जाता है। जो अपने एक्शन से फिल्म के गुंडों के छक्के छुड़ा देता है लेकिन क्या आपको पता है अजय देवगन की आपनी बीबी काजोल के सामने क्या हालत होती है ? नहीं पता तो कोई बात नहीं इस हफ्ते जब कपिल शर्मा का शो रिलीज़ होगा तो आप समझ जायेंगे कि अजय देवगन की उनकी बीबी के सामने क्या हालत होती है। बताया जा रहा है कि काजोल कपिल शर्मा के शो पर कई बार अजय की बोलती ही बंद करके रख देंगी। [इसे भी पढ़ें- 'सिंघम' अजय देवगन ने कहा "मैं अपनी छोटी उंगली से हर किसी को संभाल सकता हूँ"]

असल में इस हफ्ते अजय और काजोल अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म शिवाय के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आयेंगे। जहां अजय देवगन और कपिल शर्मा दोनों ही शो की शुरुआत में काजोल के पैर पकड़े नज़र आने वाले हैं। असल में ऐसा वो किसी डर के कारण नहीं बल्कि काजोल के पैर में कुछ फंस जाने के कारण करते दिखाई देने वाले हैं। जब शो में काजोल एंट्री करती हैं तो उनके पैर में कुछ फंस जाता है जिसको निकालने के लिए कपिल और अजय दोनों ही काजोल के पैरों में नज़र आयेंगे। यू-ट्यूब पर लीक हुए एक वीडियो से इस बात का पता चला है। [इसे भी पढ़ें- अजय देवगन की हीरोइन एरिका कार ने दीपिका और प्रियंका को बताया डरपोक !]

वैसे आपको बता दें कि इस दीवाली अजय देवगन की फिल्म शिवाय आने वाली है, जिसके लिए अजय देवगन की पत्नी काजोल हर जगह उनके साथ प्रमोशन के लिए नज़र आ रही हैं। कपिल शर्मा के शो पर भी काजोल अपने पती के साथ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस शो पर अजय और काजोल ने काफी मस्ती की है, जो लोगो दर्शकों को इस वीकेंड देखने को मिलेगी। फिल्म भी इसी हफ्ते दीवाली के मौके पर 28 तारीख को रिलीज हो रही हैं।

देखें वीडियो-