Shaitaan: 'आ रहा है शैतान', अजय देवगन ने शेयर किया डरावना पोस्टर, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

Ajay Devgn Movie Shaitaan: अजय देवगन ने अगली फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम 'शैतान' होगा। एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: January 19, 2024 12:34 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अजय देवगन की फिल्मों के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस इंतजार कर ही रहे थे कि उनके लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, अजय देवगन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म का टाइटल सामने आ गया है और इसके साथ ही रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट भी हो गया है। बताते चलें कि अजय देवगन की इस सुपरनैचुल थ्रिलर फिल्म की काफी पहले घोषणा हुई थी तब से फैंस इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की इस फिल्म का नाम क्या है और ये कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम और रिलीज डेट हुई आउट

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट से शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल और उसकी रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। अजय देवगन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म का नाम 'शैतान' होगा और ये 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन ने फिल्म 'शैतान' का फर्स्ट लुक भी दिखाया है जो उसके टाइटल से मैच करता है। विकास बहल के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आने वाले हैं। फिल्म 'शैतान' को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं।

साल 2024 में अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 उनके लिए धमाकेदार होना वाला है। साल 2024 में अजय देवगन की बैक-टू-बैक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' मार्च में, फिल्म 'औरों में कहां दम था' अप्रैल में, फिल्म 'सिंघम अगेन' अगस्त और फिल्म 'रेड 2' नवंबर में रिलीज होने वाली है। इस तरह से अजय देवगन पूरे 2024 में सिनेमाघरों में जलवा दिखाने वाले हैं। अजय देवगन की इन फिल्मों पर फैंस निगाहें लगाए बैठे हैं। अजय देवगन पिछली बार साल 2023 के मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'भोला' में नजर आए थे।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.