Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'सिंघम 3' की रिलीज डेट पर अजय देवगन ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'अभी कोई जल्दबाजी नहीं है'

Ajay Devgn On Singham 3 Release Date: फिल्म 'औरों में कहां दम था' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर अजय देवगन ने फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने बताया कि सिंघम 2 अभी रिलीज नहीं होगी।

By: Pratibha Gaur  |  Published: June 13, 2024 7:42 PM IST

'सिंघम 3' की रिलीज डेट पर अजय देवगन ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'अभी कोई जल्दबाजी नहीं है'

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम है' (Auron Mein Kahan Dum Tha) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें कृष्णा और वसु की लव स्टोरी लोगों को लुभा रही है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू के अलावा एक्टर जिमी शेरगिल, साई मांझरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। 'औरों में कहां दम है' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर अजय देवगन ने उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने बताया कि 'सिंघम 3' (Singham 3) की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

'सिंघम 3' की रिलीज डेट पर अजय देवगन ने कही ये बात

'औरों में कहां दम था' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब अजय देवगन से पूछा गया कि आखिर 'सिंघम 3' की रिलीज डेट को क्यों आगे बढ़ा दिया गया है? इस पर एक्टर ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि हम 15 अगस्त को इस फिल्म को रिलीज करेंगे। क्योंकि हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। बहुत बार जल्दीबाजी करने में काम खराब हो जाता है।" अजय देवगन ने इस यह भी कहा कि इस फिल्म को अच्छी तरह से बनाने के लिए टीम पूरा समय लेगी। एक्टर ने आगे कहा, "जब हम तैयार हो जाएंगे तो हम रिलीज डेट डिसाइड करेंगे।" अजय देवगन के इस बयान के सामने आने के बाद अब फैंस को 'सिंघम 3' के लिए खूब इंतजार करना पड़ेगा।

'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगी 'औरों में कहां दम है'

बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) 5 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर से फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले अजय देवगन और तब्बू फिल्म 'भोला' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।