हिन्दू और मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने वालों को अजय देवगन ने जमकर लगाई फटकार !!

एक ट्रेड एनॉलिस्ट ने कहा कि अजय की फिल्म का टाइटल 'शिवाय' होने के कारण मुस्लिम दर्शक फिल्म से किनारा कर सकते हैं

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 17, 2016 2:55 PM IST

पिछले कुछ समय से अगर भारत में कुछ चर्चा में है तो वो है पाकिस्तानी कलाकारों का बॉलीवुड में काम करने का मुद्दा। यह मुद्दा दिन पर दिन इतना बड़ा होता जा रहा है कि इसकी आग प्रधानमंत्री मोदी तक जा पहुंची है। हाल में जब अजय देवगन से इस बारे में बात की गई थी तब उनका कहना था कि अगर दोनों देशों के हालात ऐसे ही बने रहते हैं तो वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगे। काफी लोगों ने अजय देवगन के इस बयान की तारीफ की थी, देश के प्रति उनकी अच्छी सोच और प्रतिबध्दता वाकेही काबिले तारीफ है लेकिन क्या आपको पता है उरी आतंकी हमले से पहले भी एक बार अजय देवगन ने देशभक्ति की एक मिसाल कायम की थी। [इसे भी पढ़ें- जितने बेमिसाल है फिल्म के विजु्अल्स, उतने ही दमदार हैं फिल्म के डायलॉग्स, देखिए फिल्म ‘शिवाय’ के डायलॉग्स प्रोमोज़ !!]

अपनी फिल्म 'शिवाय' के लिए दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब अजय देवगन को यह बताया गया कि एक नामी ट्रेड एनॉलिस्ट ने कहा है कि उनकी फिल्म का टाइटल एक हिन्दू देवता के नाम पर होने के कारण मुस्लिम दर्शक इस फिल्म से किनारा कर सकते हैं तो अजय इस बात पर काफी नाराज हुए। अजय देवगन ने कहा कि, “दर्शक कभी भी इस तरह से फिल्म नहीं देखते हैं। उनको एंटरटेनमेंट चाहिए, जो उन्हें फिल्म ‘शिवाय’ से भरपूर मिलेगा। जो लोग ऐसी बातें सोचते हैं और लोगों के दिमाग में डालने की कोशिश करते हैं, उन्हें थोड़ा समझना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हो। क्या आप देश में फूट डालना चाहते हैं ?” [इसे भी पढ़ें- आखिरकार सोनम कपूर ने समाज के सामने स्वीकार की अपनी मोहब्बत, देखें फोटोज़ !!]

अजय के अनुसार, “भारतीय जनता इन सब चीजों से काफी ऊपर है। आप देख सकते हैं कि हाल में सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी हिट रही थी। फिल्म ने लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे अगर लोग धर्म के नाम पर फिल्म देखने जाते तो वो हिट क्यों होती।” अजय की सोच और उनकी बात में दम तो लगता है। वैसे जिस तरह का माहौल इस समय हमारे देश में बना हुआ है, ऐसे लोगों से किनारा कर लेना चाहिए।जो लोग इस तरह से धार्मिक तनाव को बढ़ावा देते हैं उनसे लोगों को बच कर रहने की जरुरत है।