बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अजय देवगन की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। अजय देवगन की कई फिल्में इस साल यानी 2024 में रिलीज होनी है। इसमें से एक फिल्म 'औरों में कहां दम था' भी है। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फिल्म का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। आइए जानते है कि नीरज पांडे के डायरेक्शन बनने वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन की साल 2024 में दो फिल्म 'शैतान' और 'मैदान' रिलीज हो चुकी हैं। अब इस साल की अजय देवगन की तीसरी फिल्म 'औरों में कहां दम था' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' के पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं, हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस फिल्म का टीजर भी शुक्रवार को आ गया है। अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट आते ही अजय देवगन के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
फिल्म 'औरों में कहां दम था' के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, जिम्मी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि 'औरों में कहां दम था' अजय देवगन और तब्बू की साथ में 10वीं फिल्म हैं। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी साल 2024 में फिल्म 'सिंघम अगेन' और फिल्म 'रेड 2' रिलीज होने वाली है। इस तरह से साल 2024 में अजय देगवन की कुल 5 फिल्में रिलीज हो जाएंगी।