अजय देवगन की हीरोइन एरिका कार ने दीपिका और प्रियंका को बताया डरपोक !

फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हीरोइनों पर एरिका कार ने लगाया निशाना

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 24, 2016 5:54 PM IST

अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘शिवाय’ जितनी चर्चा में हैं, उतनी ही चर्चा में उनकी फिल्म की हीरोइनें एरिका कार और सैयशा सहगल हैं। दोनों ही अदाकारायें बॉलीवुड मे फिल्म शिवाय से एंट्री करने वाली हैं। जहां एक तरफ एरिका कार पोलैंड की रहने वाली हैं, वहीं सैयशा सहगल बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर दिलीप कुमार साहब की रिश्तेदार हैं। जहां अजय देवगन अपनी आने वाली इस फिल्म के लिए बढ़ चढ़ कर प्रमोशन कर रहे हैं वहीं ये दोनों हीरोइनें भी अजय का बखूबी साथ निभा रही हैं। [इसे भी पढ़ें- ‘शिवाय’ एक्ट्रेस सायशा ने कहा अजय की सोच और फुर्ती 25 के साल के नौजवान की तरह है]

हाल में अजय देवगन एक यू-ट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू देने पहुंचे थे, वहां जब एंकर ने एरिका से उनकी उम्र पूंछी तो उन्होंने फट से अपनी उम्र बता दी। एंकर को इस बात का ताज्जुव हुआ कि एरिका ने बिना कुछ सोचे समझे तुरंत अपनी उम्र बता दी। जब एंकर ने उनसे पूछा कि ज्यादातर लड़कियां अपनी उम्र बताने में हिचकती हैं वहां आप इतने बिंदास तरीक से उम्र बता रही हैं। इस पर एरिका ने तुरंत बॉलीवुड की अदाकाराओं को मिशाने पर ले लिया। एरिका के मुताबिक, “मुझे पता है आपके बॉलीवुड में हीरोइन्स अपनी उम्र छुपाती हैं लेकिन मैं उन जैसी नहीं हूं। मुझे उनके जैसे उम्र छुपाने की जरुरत नहीं हैं, मैंने अपनी अब तक की ज़िंदगी में बहुत कुछ एचीव किया है। जिस कारण मुझे अपनी उम्र को छुपाने की जरुरत नहीं लगती है।” [इसे भी पढ़ें- रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का नया गाना ‘क्यूटी-पाई’ हुआ रिलीज़]

एरिका की ये बात सुनने में तो काफी अच्छी लगत है लेकिन कहीं उन्होंने अपने इस बयान से बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज़ पर निशाना साधने की तो कोशिश नहीं की थी। क्योंकि इस समय बॉलीवुड की हीरोइनों का मतलब दीपिका, प्रियंका, करीना और सोनम हैं। यही हीरोइनें बॉलीवुड की सबसे सफल अदाकारायें हैं। चलिए एरिका ने किसको निशाना बनाया वो तो वहीं बता सकती हैं। तब तक हमें तो बस इंतज़ार करना होगा।