फिल्म ‘शिवाय’ के नए गाने ‘दरख़ास्त’ का टीज़र हुआ रिलीज

टीज़र में फिल्म की अदाकारा एरिका खार अपने होंठों को अजय देवगन के होंठो पर रखे हुए दिख रही हैं

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: September 20, 2016 5:06 PM IST

इस 22 तारीख को रिलीज़ होगा 'फिल्म' शिवाय का यह दूसरा गाना

अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'शिवाय' को लेकर किसी भी तरह का चांस नहीं लेना चाहते हैं। अह देखिए न जहां कुछ ही दिन पहले करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का दूसरा गाना 'बुल्लया' रिलीज़ हुआ था वहीं अब अजय अपनी फिल्म के दूसरे गाने को रिलीज करने जा रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' के इस गाने का नाम दरख़ास्त हैं जो कि फिल्म का एक रोमांटिक नम्बर है। फिल्म का ये गाना 22 तारीख को रिलीज़ किया जायेगा लेकिन उससे पहले फिल्म के इस गाने का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। [इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में दिया जस्टिस काटजू को जवाब]

दरख़ास्त गाने के इस टीज़र में सुनिधि चौहान की आवाज़ सुनाई दे रही है और गाने के बोल हैं, “इस क़दर तू मुझे प्यार कर, जिसे फिर न कभी मैं सकूं भुला। ज़िंदगी लाई हमें यहां, कोई इरादा तो रहा होगा भला।” फिल्म के इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने बनाया है। जिन्होंने फिल्म का टाइटल ट्रैक तैयार किया था। गाने के इस टीज़र में फिल्म की अदाकारा एरिका खार अपने होंठों को अजय के होंठो पर रखे हुए दिख रही हैं। इससे पता चलता है कि अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' में पहली बार ऑनस्क्रीन किस करने जा रहे हैं। [इसे भी पढ़ें- ‘केआरके-करन’ कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अजय देवगन ने कहा ‘अच्छा है’]

अजय देवगन के दवारा डायरेक्टेड इस फिल्म को इस साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा, जिसकी सीधी करन जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से होने वाली है। दोनों ही बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक हैं। इसके साथ-साथ दोनों ही प्रोजेक्ट्स डायरेक्टर्स करन और अजय के ड्रीम प्रोजेक्ट्स हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी हैं लेकिन ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इनमें से कौन सी फिल्म दर्शकों को भाती है।

वीडियों यहां देखें-