'मैं तुझे क्यों बताऊं, रेड...?' Housefull 5 के इवेंट में फीस के सवाल पर Akshay Kumar ने दिया ऐसा जवाब, सन्न रह गए लोग

Akshay Kumar News: खिलाड़ी कुमार के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह Housefull 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी फीस पूछे जाने पर भड़कते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग एक बार को दंग रह जाते हैं. उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: May 27, 2025 10:34 PM IST

'मैं तुझे क्यों बताऊं, रेड...?' Housefull 5 के इवेंट में फीस के सवाल पर Akshay Kumar ने दिया ऐसा जवाब, सन्न रह गए लोग

Akshay Kumar On Housefull 5 Fees: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं. आज यानी 27 मई 2025 को मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar Viral Video) की कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त स्टारकास्ट और पंच लाइन्स दर्शकों का दिल जीत रही हैं, लेकिन फिल्म के ट्रेलर इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

फीस के सवाल पर Akshay Kumar ने दिया ऐसा जवाब

'हाउसफुल 5' के ट्रेलर (Housefull 5 Trailer) लॉन्च इंवेट के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, इवेंट में मौजूद एक व्यक्ति अक्षय कुमार से पूछता है कि उन्होंने 'हाउसफुल 5' (Housefull 5 Akshay Kumar Fees) के लिए कितनी फीस ली है. इस पर अक्षय पहले तो थोड़ा चौंके, फिर मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में बोले- 'अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यों बताऊंगा? तू हमारा भतीजा लगता है?' फिर वह आगे कहते हैं, 'मैंने पैसे लिए, अच्छे खासे लिए. फिल्म बनी, बहुत अच्छे खासे बजट में बनी. आज खुशी का दिन है और तूने मेरे यहां रेड डालनी है?'

TRENDING NOW

कब रिलीज होगी Housefull 5?

अक्षय का ऐसा जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लो पहले तो सन्न रह जाते हैं, लेकिन फिर हंसने लगते हैं. एक्टर का ये वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस इसे 'अक्षय का मजेदार मूड' कह रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. ट्रेलर देखकर साफ है कि 'हाउसफुल 5' एक बर फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली है.