Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Akshay Kumar संग AI से किया गया खेल, 'खिलाड़ी कुमार' ने लोगों से की ये अपील

Akshay Kumar Social Media Post: अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को आगाह किया है. आइए जानते हैं कि एक्टर के साथ ऐसा क्या हुआ है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: September 23, 2025 6:54 PM IST

Akshay Kumar संग AI से किया गया खेल, 'खिलाड़ी कुमार' ने लोगों से की ये अपील

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आ रहे हैं. उनकी ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में देखा जा सकता है. इसी बीच अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर खास अपील की है. दरअसल, एक्टर के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इसको लेकर उन्होंने लोगो को अलर्ट किया है कि ये फर्जी वीडियो हैं. अक्षय कुमार ने बताया है कि बताया है कि ये वीडियो एआई की मदद से बनाए गए हैं. बताते चलें कि एक्टर के जो वीडियोज वायरल हो रह हैं, उनमें वह महर्षि वाल्मीकि के लुक में नजर आ रहे हैं.

अक्षय कुमार ने मीडिया संस्थानों से की ये रिक्वस्ट

अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'मुझे हाल ही में एक फिल्म के ट्रेलर के कुछ एआई जनरेटेड वीडियो मिले हैं, जिनमें मुझे महर्षि वाल्मीकि के रोल में दिखाया गया है. मैं क्लियर कर देना चाहता हूं कि ये सभी वीडियोज फेक हैं और एआई की मदद से बनाए गए हैं. इससे भी गलत बात ये है कि कुछ न्यूज चैनल बिना पुष्टि किए ये असली हैं या फर्जी, इन्हें खबर मान लेते हैं. आज के समये में एआई के जरिए फर्जी कंटेंट तेजी से बनाया जा रहा है तो मैं मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो जानकारी की पुष्टि करें और उसे प्रमाणित करने के बाद ही रिपोर्ट करें.'

अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के कलेक्शन पर नजर डालें तो अब तक चार दिनों में 59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार की पाइपलाइन में अभी कई मूवीज हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.