यह हम सब जानते है कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भारते के सबसे महंगे कलाकार हैं। तलाइवा के नाम से अपने फैंस में फेमस रजनीकांत जैकी चैन के बाद एशिया के सबसे महंगे कलाकार हैं। अगर उनकी एक फिल्म की फीस की बात करी जाए तो वो लगभग 80 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनके आगे न तो साउथ का कोई कलाकार है और न ही बॉलीवुड का कोई कलाकार उनके आगे हैं लेकिन अब अक्षय कुमार ने एक ऐसी छलांग लगाई है जिससे वो भारत के सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं। [इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार की बीबी ट्विंकल खन्ना करने जा रही हैं ऐसा काम की फक्र से 56 इंच का हो जायेगा सीना !!]
आपको बता दें कि हाल में अक्षय कुमार की रिलीज हुईं चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। जिसके बाद उन्होंने अपनी फीस में इजाफा कर दिया था। अब वो अपनी एक फिल्म के लिए कितना रुपये चार्ज कर रहे हैं आप खुद ही सोच सकते हैं। कॉलीवुड की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को फिल्म ‘2.0’ के लिए जितनी फीस मिली है उसे जानकर बॉलीवुड के कई कलाकार चिढ़ जायेंगे। फिल्म ‘2.0’ में अक्षय कुमार पहली बार एक खलनायक के रुप में दिखेंगे। जिसमें वो डॉक्टर क्रो का रोल अदा करते दिखेंगे। [इसे भी पढ़ें- OMG !! अक्षय कुमार के डायरेक्टर की जुबान काटकर लाने वाले को 1 करोड़ का ईनाम !!]
वैसे हाल में ही रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘2.0’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। जिसको लोगों ने हाथों हाथ लिया, सोशल मीडिया पर लोगों में फिल्म के लिए क्रेज़ देखते ही बन रहा है। फिल्म के फर्स्ट लुक रिलीज पर सलमान खान और करन जौहर जैसे कलाकार मौजूद थे। इवेंट पर रजनीकांत ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान की जमकर तारीफ भी की थी। [इसे भी पढ़ें- अगर आप सोच रहे हैं ‘धूम-4’ में सलमान खान होंगे, तो एक बार अभिषेक की बात भी सुन लें !!]
जहां रजनीकांत ने सलमान खान के लिए कहा था कि अगर वो मेरे साथ फिल्म करने के लिए हां करें तो मैं अभी ऐलान कर दूंगा तो अक्षय कुमार के लिए उनका कहना था कि फिल्म के असली हीरो अक्षय कुमार ही हैं।