Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

इस एक्टर के इशारे पर अक्षय कुमार ने चेंज की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट, जानें खिलाड़ी कुमार ने क्यों लिया ये फैसला?

Akshay Kumar Movie Bhoot Bangla Release Date: अक्षय कुमार ने बीते दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट अनाउंस की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछ इस एक्टर का इशारा था.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 9, 2026 8:03 PM IST

इस एक्टर के इशारे पर अक्षय कुमार ने चेंज की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट, जानें खिलाड़ी कुमार ने क्यों लिया ये फैसला?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) अब 15 मई को ना रिलीज होकर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी. इसके बाद उनके तमाम चाहने वाले फैंस एक्साइटेड हो गए थे. बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट दो बार चेंज हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खिलाड़ी कुमार ने जो हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट चेंज करने का फैसला लिया है वो एक एक्टर के कहने पर किया है. आइए जानते हैं कि ये पूरी खबर क्या है.

अक्षय कुमार और सलमान खान में है अच्छी दोस्ती

अक्षय कुमार की सलमान खान के साथ बहुत गहरी दोस्ती है. दोनों एक-दूसरे के साथ काफ खुलकर बात करते हैं. 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टार्स दोस्त हैं अपने फैसलों को लेकर एक-दूसरे के साथ बात करते हैं. सलमान और अक्षय का रिश्ता आजकल के स्टार्स की तरह नहीं है, जहां बातों को छिपाया जाता है. अक्षय कुमार ने सलमान खान से पूछा था कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल को आ रही है तो भाईजान ने कहा कि डिफेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी मिलने में देरी हो रही है इसलिए मामला थोड़ा मुश्किल है. इस पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज करने की जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं. सलमान और अक्षय के बीच कोई कंपटीशन नहीं है और दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं.

फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को होगी रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट 15 मई कर दी गई थी. अब ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी. अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के डायरेक्शन की जिम्मेदारी प्रियदर्शन के पास है. बताते चलें कि इससे पहले जब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने जब भी साथ में काम किया है तो उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब देखने वाली बात होगी कि अब दोनों की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है. अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग मूवीज में भूत बंगला के अलावा 'वेलकम टू द जंगल', 'हैवान', 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्में हैं. एक्टर की इन मूवीज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.