अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीते साल रिलीज हुई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा में इस फिल्म की झलक देखने को मिली थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एटीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले है। सिंघम और सिम्बा जैसी धमाकेदार फिल्मों के बाद ये रोहित के कॉप यूनीवर्स की एक और धमाकेदार फिल्म होगी। इन दिनों अक्षय बैंकॉक में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है और फिल्म के सेट से लगातार नई तस्वीरें सामने आ रही है।
बीते दिन ही इस फिल्म के सेट से अक्षय की नई तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे। कुछ देर पहले ही अक्षय ने इस फिल्म के सेट पर ली गई एक और तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। सामने आई इस तस्वीर में अक्षय हेलीकॉप्टर पर लटके हुए नजर आ रहे है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी काफी तेजी से बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे है।
(इसे भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव! ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय ही नहीं बल्कि कटरीना भी चटकाएंगी दुश्मनों की हड्डियां, दिखेगा जबरदस्त एक्शन अवतार)
इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है कि सूर्यवंशी के सेट पर एक और दिन...। इसी के साथ ही अक्षय ने खास तौर पर अपने फैंस को हिदायत दी है और कहा है कि लोग खुद से इस तरह का स्टंट ना करें क्योंकि उन्होंने ये स्टंट कई एक्पर्ट्स की मौजूदगी में किया है।
नीचे देखें अक्षय कुमार द्वारा साझा की गई ये तस्वीर...
कुछ दिन पहले ही अक्षय बैंकॉक में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लाल रंग की गाड़ी को उड़ाते हुए नजर आए थे।
(इसे भी पढ़ें- ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ के बाद एक और कॉप ड्रामा बनाएंगे रोहित शेट्टी, रजिस्टर किया ‘आया पुलिस’ टाइटल)
नीचे देखें ये वीडियो...
अब अक्षय के इस तरह के खतरनाक स्टंट को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका करने वाली है। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैसे आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में हमें जरुर बताइएगा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...