बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) जब से अनाउंस हुई है तब से लगातार चर्चा में बनी हुई है. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच अक्षय कुमार ने फिल्म 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस दिलचस्प पोस्टर के साथ ही उन्होंने टीजर रिलीज डेट अनाउंस की है. आइए जानते हैं कि प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली अक्षय कुमार की इस फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जाएगा.
फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर इस डेट को होगा रिलीज
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' का मोशन पोस्टर शेयर किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि वह पेड़ पर चमगादड़ के साथ उल्टा लटके नजर आ रहे हैं और इधर-उधर हिल रहे हैं. फिल्म 'भूत बंगला' के मोशन पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने दिलचस्प कैप्शन लिखा है, 'बस कल भूत बंगला के टीजर रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं.' एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'हिट है बॉस.' एक फैन ने लिखा है, 'अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के मैजिकल कॉम्बो के लिए एक्साइटेड हूं.' एक फैन ने लिखा है, 'अपकमिंग ब्लॉकबस्टर.' एक फैन ने लिखा है, 'खिलाड़ी का कमबैक.' इस तरह से अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर 12 मार्च यानी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा.
View this post on Instagram
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
बताते चलें कि अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म 'भूत बंगला' से पहले कई मूवीज में साथ काम किया है. दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है. एक बार फिर दोनों साथ में नजर आने वाले हैं और मेकर्स को फिल्म 'भूत बंगला' के हिट होने की उम्मीद है. फिलहाल, इस फिल्म का जबरदस्त बज बनना हुआ है. अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आए थे. अब एक्टर की पाइपलाइ में फिल्म 'भूत बंगला' के अलावा 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' जैसी फिल्में हैं. अक्षय कुमार की इन फिल्म के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates