टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ‘बागी 2’ का ट्रेलर देख, खिलाड़ी कुमार ने कहा...

कल ही टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 22, 2018 4:43 PM IST

कल ही बॉलीवुड के ‘रैंबो’ टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसको लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर आते ही ट्विटर पर यह ट्रेंड करने लगा था और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियायें देने लगे थे। हालांकि इन सारी प्रतिक्रियाओं के बीच सभी को खिलाड़ी कुमार के बयान का इंतजार था क्योंकि 90 के दशक में अक्षय कुमार जैसे अपनी फिल्मों में एक्शन किया करते थे, वैसे ही टाइगर इस समय अपनी फिल्मों में एक्शन करते दिखते हैं।

[इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ का सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ से है खास रिश्ता, पढ़ें पूरी खबर]

कल से चल रहा अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया का इंतजार आखिरकार आज जाकर खत्म हुआ है। कुछ देर पहले ही अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘फ्लाइंग, पंचिंग एंड किकिंग.... फिल्म के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ वन मैन आर्मी लग रहे हैं। साजिद फिल्म 'बागी 2' के लिए बहुत-बहुत शुभकामनायें।’

आपको बता दें कि फिल्म 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पहली बार साथ आ रहे हैं। दोनों कलाकार काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है लेकिन कभी भी इस बात का खुलकर इकरार नहीं करते हैं। जिस कारण फिल्म 'बागी 2' में लोग इन दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए भी बहुत बेताब हैं।

अगर बात अक्षय कुमार की करी जाए तो हाल में ही उनकी फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इसके साथ-साथ वो इस समय फिल्म 'केसरी' की शूटिंग कर रहे हैं। जो कि सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म को करण जौहर के बैनर तले बनाया जा रहा है।