'इक्कीस' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अक्षय कुमार की भांजी, ग्लैमर के साथ पढ़ाई में भी हैं अव्वल सिमर भाटिया

Akshay Kumar Niece Simar Bhatia Education: 'इक्कीस' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया सुर्खियों में छाई हुईं हैं, वजह उनकी खूबसूरती या ग्लैमर नहीं बल्कि उनका पढ़ाई का रिपोर्ट कार्ड है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 30, 2025 1:19 PM IST

'इक्कीस' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अक्षय कुमार की भांजी, ग्लैमर के साथ पढ़ाई में भी हैं अव्वल सिमर भाटिया

Simar Bhatia Education: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इन दिनों लगातार चर्चा में हैं. जिसके पीछे उनकी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' है, जिसकी स्क्रीनिंग हाल ही में हुई जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे. इसी फील्म से सिमर बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं, लेकिन सिमर डेब्यू से पहले ही अपनी खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और स्मार्ट पर्सनैलिटी की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिमर ग्लैमर के साथ ही एजुकेशन में भी अव्वल हैं.

सिमर भाटिया, अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया की बेटी हैं. अल्का की पहली शादी वैभव कपूर से हुई थी, जिनसे उनकी बेटी सिमर हैं. बाद में तलाक के बाद अल्का ने मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी कर ली. जिसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि में सिमर की फैमिली फिल्म और बिजनेस दोनों ही दुनिया से खास ताल्लुक रखती हैं.

TRENDING NOW

अगर सिमर की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने मुंबई के नामी स्कूलों से अपनी शुरुआती एजुकेशन पूरी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमर ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल और ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने विदेश का रुख किया.

सिमर ने अमेरिका के कई फेमस एजुकेशन सेंटर से पढ़ाई की. उन्होंने फ्लोरिडा की IMG Academy, लॉस एंजिल्स के Occidental College और George Washington University से अपने कोर्स पूरे किए हैं. यही वजह है, कि उन्हें एक पढ़ी-लिखी और समझदार स्टार किड के तौर पर देखा जा रहा है.

अब सिमर जल्द ही फिल्म 'इक्कीस' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी लीड रोल में दिखाई देंगे. वहीं, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र इस फिल्म में अगस्त्य के पिता की भूमिका निभाते दिखेंगे. इसके अलावा जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और दीपक डोबरियाल जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.

'इक्कीस' की कहानी भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है. उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महज 21 साल की उम्र में देश के लिए अपनी जान दे दी थी. देशभक्ति और साहस से भरी यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

कुल मिलाकर, सिमर भाटिया का डेब्यू न सिर्फ स्टार किड होने की वजह से खास है, बल्कि उनकी पढ़ाई, व्यक्तित्व और फिल्म की दमदार कहानी भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा रही हैं.