Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kesari Chapter 2 के टीजर में Akshay Kumar ने दी गाली, सफाई में बोले- 'उनको गोली मार देते तो भी...'

Akshay Kumar On Using Abuse In Kesari 2: 'केसरी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर अक्षय कुमार गाली देते हुए नजर आए. बाद में इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म में गाली का इस्तेमाल करने पर अपनी सफाई पेश की है.

By: Pratibha Gaur  |  Published: April 3, 2025 11:17 PM IST

Kesari Chapter 2 के टीजर में Akshay Kumar ने दी गाली, सफाई में बोले- 'उनको गोली मार देते तो भी...'

Kesari Chapter 2 Trailer : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केसरी 2' (Kesari 2) का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं. इस ट्रेलर में जलियांवाला बाग में अंग्रेज सरकार द्वारा हुई उस दहशत को एक बार फिर से ताजा कर दिया है, जिससे पूरा देश दहल गया था. 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर दमदार हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं तो वहीं एक्टर आर माधवन नेगेटिव रोल में हैं. इस फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार अंग्रेजी हुकुमत के लिए एफ यानी Fuck शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. वहीं अब हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर से सवाल किया गया कि उन्होंने मूवी में गाली का इस्तेमाल क्यों किया? तो इस पर एक्टर ने जबरदस्त तरीके से रिएक्ट किया.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने दिया ये जवाब

'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं, 'हां, मैंने इस शब्द का इस्तेमाल किया है. मुझे आपका यह सवाल सुनकर हैरानी हुई है. आपने इस पर ध्यान दिया कि मैंने एफ शब्द का इस्तेमाल किया लेकिन आपने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि उसने हम हिंदुस्तानियों को गुलाम कहा. क्या यह आपके लिए F वर्ड से बड़ी गाली नहीं थी? इससे ज्यादाव बड़ी गाली कोई और नहीं हो सकती. उस समय अगर उनको गोली भी मार दी जाती तो वह भी छोटी बात होती.'

देखें वीडियो

जानें कब रिलीज होगी 'केसरी चैप्टर 2'

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) के अनुसार अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है तो वहीं 'केसरी चैप्टर 2' को हीरू जौहर, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और अरुण भाटिया ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. ऐसे में देखना होगा कि क्या यह मूवी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं?