साल 2025 की मच-अवेटेड मूवीज में से एक 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ये फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 18 अप्रैल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आर माधवन (R Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) नजर आएंगे. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इसी बीच फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के स्टार्स अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने गोल्डन टेंपल जाकर माथा टेका है और अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद मांगा है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं.'
अनन्या पांडे ने शेयर की है तस्वीर
अनन्या पांडे ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के को-स्टार्स अक्षय कुमार, आर माधवन के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने सूट पहना हुआ और सिर से दुपट्टा लिया हुआ है, वहीं अक्षय कुमार और आर माधवन ने कुर्ता पहना हुआ और सिर पर कपड़ा बांधा हुआ है. अनन्या पांडे ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह.' इस तरह से फिल्म के रिलीज से पहले तीनों स्टार्स ने गोल्डन टेंपल में जाकर माथा टेका और अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद मांगा. फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के तीनों स्टार्स की इस तस्वीर पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं.
View this post on Instagram
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में दिखाई जाएगी ये कहानी
करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' वकील सी शंकरन नायर की जिंदगी पर बेस्ड है. उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी. अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेसब्र हो रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates