अक्षय कुमार का बेटा एक एक्ट्र्रेस से 6 साल तक डरता रहा.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक प्रमोशनल इवेंट में अपने बेटे आरव को लेकर दिलचस्प दिलचस्प किस्सा बताया है. अक्षय कुमार ने बताया है कि उनका बेटा एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) से काफी ज्यादा डर गया था और उन्होंने इसके पीछे का हैरान करने वाला कारण भी बताया. आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या बताया है.
एक्टर अक्षय कुमार ने बताया है, 'जब मेरे बेटे आरव ने पहली बार मेरी फिल्म भूल भुलैया देखी तो वो विद्या बालन से डर गया था. यहां तक कि वह 6 साल तक डरता रहा. जब भी वो हमारे घर आती थीं, वो उनसे मिलने से मना कर देता था, उनकी आंखों में नहीं देखता था. आरव को विद्या बालन में मंजुलिका नजर आती थी. मुझे उसे समझाना पड़ा है कि वो मंजलिका नहीं, विद्या हैं और बहुत अच्छी इंसान हैं. लेकिन वो मानता नहीं था.' बताते चलें कि साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या बालन ने मंजुलिका का किरदार निभाया था. जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब अक्षय कुमार का बेटा सिर्फ 5 साल का था.
अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी फिल्म 'भूत बंगला' मूवी 'भूल भुलैया' से किस तरह से अलग है. अक्षय कुमार ने कहा, 'भूत बंगला एक हॉरर फैंटेसी फिल्म है, जो डिज्नी मूवी जैसी है. वहीं, भूल भुलैया एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी, उसमें शुरुआत में लगता है कि लड़की पर भूत का साया है, लेकिन बाद में पता चलता है कि ये मानसिक समस्या है. भूत बंगला में हमने ये समझाया है कि वधुसुर कौन है और वो ऐसा क्यों करता है. ये फिल्म बच्चों के लिए भी बनाई गई है.'
बताते चलें कि प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल जैसे सितारे काम करते नजर आएंगे. एक बार फिर डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की जोड़ी फैंस को एंटरटेन करते नजर आएगी. गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता असरानी की 'भूत बंगला' आखिरी फिल्म है. उनका बीते साल 2025 की दिवाली पर निधन हो गया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.