Twinkle Khanna ने पति Akshay Kumar को मारी लात, एक्टर बोले- 'आज भी मुझे...'

Akshay Kumar Post On Twinkle Khanna Birthday: अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया है. बॉलीवुड एक्टर का ये पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रहा है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 30, 2025 11:44 AM IST

Twinkle Khanna ने पति Akshay Kumar को मारी लात, एक्टर बोले- 'आज भी मुझे...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने बीते 29 दिसंबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस और कई सेलिब्रिटीज जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं, ट्विंकल खन्ना के पति और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पत्नी के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया है. इस पर कपल के फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. इस पोस्ट से पता चलता है कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बीच कितनी प्यारी बॉन्डिंग है. इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे टांग-खिंचाई का मौका नहीं चूकते हैं. आइए जानते हैं कि एक्टर ने पत्नी के जन्मदिन पर क्या पोस्ट शेयर किया है.

अक्षय कुमार ने शेयर किया ये पोस्ट

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आ रहे हैं. फोट में दिख रहा है कि ट्विंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार को लात मार रही हैं और एक्टर ने एक हाथ से पत्नी के पैर को पकड़ा है. अक्षय कुमार ने इस फोटो के साथ लिखा है, 'हर एक्शन हीरो के पीछे एक पत्नी होती है जो उसे एक लुक या एक किस से नॉकआउट कर सकती है. मिसेज फनीबोन्स, तुम आज भी मुझे किसी भी स्टंट से ज्यादा जोर से मारती हो. हैपी बर्थडे लव यू.' अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस ने फनी कमेंट किए हैं. एक फैन ने लिखा है, 'अक्षय सर जूते का नंबर देख रहे हैं.' एक फैन ने लिखा है, 'जन्मदिन के दिन सिर्फ मार खाना.' एक फैन ने लिखा है, 'सर का चोरी किया हुआ जूता मिल गया.' एक फैन ने लिखा है, 'दोनों की जोड़ी कमाल की है.'

TRENDING NOW

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में की शादी

बताते चलें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों रिश्ते में रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि शादी से पहले डिंपल कपड़िया ने अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए कहा था. दोनों दो साल तक साथ में रहे और फिर सात फेरे लिए थे. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है. गौरतलब है कि अक्षय कुमार अभी फिल्मों में एक्टिव हैं. वहीं, ट्विंकल खन्ना ने काफी पहले एक्टिंग को अलविदा कह दिया था और राइटर बन गई हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.