'हाउसफुल 4' के लिए स्टंट और गाना शूट करते हुए स्पॉट हुए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान की भी एक फोटो इस फिल्म के सेट से सामने आई थी।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: July 19, 2018 6:00 PM IST

'हाउसफुल 4' को लेकर आए दिन कुछ न कुछ सामने आता ही रहता है। पिछले लंबे समय से यह फिल्म कभी अपनी स्टारकास्ट को लेकर तो कभी शूटिंग को लेकर चर्चाओ में हैं। अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है। फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू इस वक्त शूटिंग में मशगूल है। अब इस फिल्म के सेट से दो वीडियो सामने आए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इनमें से एक वीडियो में अक्षय कुमार और कृति सेनन एक गाने की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय और कृति पर फिल्माए जा रहे इस गाने के बोल भी काफी दिलचस्प हैं। पूरा गाना तो इस वीडियो में सुनाई नहीं दे रहा है, लेकिन कुछ लाइन 'ताली पे मेरे गाली' जरूर सुनाई दे रहा है। इसके अलावा जो दूसरा वीडियो सामने आया है, उसमें अक्षय कुमार स्टंट की तैयारी करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में ज्यदातर स्टंट खुद ही करने में यकीन रखते हैं। बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में शुमार अक्षय के इस वीडियो को देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म काफी मजेदार होने वाली है।

हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान की भी एक फोटो इस फिल्म के सेट से सामने आई थी, जिसमें वो इस फिल्म में नजर आने वाली तीनों अभिनेत्रियों के साथ पोज देते हुए दिखी थी। फिल्म में तीनों हीरो के अपोजिट कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। दरअसल ये फोटो ‘हाउसफुल 4’ के गाने के शूटिंग के वक्त की थी। अक्षय और रितेश के साथ इस दफा फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री भी हुई है। ऐसे में ये तीनों मिलकर क्या धमाल मचाते हैं यह तो जल्द पता चल जाएगा, लेकिन फिलहाल आपको ये दोनों वीडियो कैसे लगे, यह आप हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलिएगा।