अक्षय कुमार ने ठुकराई थी 'जो जीता वही सिकंदर', जिसके बाद चमक गई आमिर की किस्मत

हाल ही में मामी फेस्टिवल के दौरान कोरियोग्राफर फरहा खान ने इस बात का खुलासा किया कि अक्षय को आमिर खान की फिल्म 'जो जीता हैं सिकंदर' ऑफर हुई' थी लेकिन वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए ।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: October 25, 2016 11:38 AM IST

अक्षय कुमार आज इंडस्ट्री में ऐसे स्टार है जो किसी भी फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो वो फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही सुपरहिट हो जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं अक्षय को कभी किसी फिल्ममेकर ने अपने करियर की शुरूआती दिनों में रिजेक्ट भी कर दिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अक्षय के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते। हाल ही में मामी फेस्टिवल के दौरान कोरियोग्राफर फरहा खान ने इस बात का खुलासा किया कि अक्षय को आमिर खान की फिल्म जो जीता हैं सिकंदर ऑफर हुई थी लेकिन वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए क्योंकि आमिर खान के मामा और जो जीता हैं फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। 1992 की सुपरहिट फिल्म जो जीता हैं सिकन्दर में आमिर खान, आयशा जुल्का के साथ मामिक सिंह, दीपक तिजोरी और कुलभूषण खरबंदा अहम भूमिकाओं में थे। [इसे भी पढ़ें: अजय देवगन ने 'शिवाय' के लिए पैसे नहीं लिए]

हाल ही में 'जो जीता हैं सिकंदर' की पूरी टीम मामी फेस्टिवल का हिस्सा बनी। कोरियोग्राफर फरहा खान ने हाल ही में 'जो जीता हैं सिकंदर' के कई राजो से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने भी 'जो जीता वही सिंकदर' के लिए ऑडिशन दिया था। फराह जब इस बातों से पर्दा उठा रही थी तो आमिर खान ने पूछ ही लिया कि किस रोल के लिए अक्षय ने ऑडिशन दिया था, इस पर उन्होंनेे जवाब दिया, 'तुम्हारा रोल नहीं था, बल्कि दीपक तिजोरी का।' इसके बाद आमिर ने फराह से पूछा कि तो आपने अक्की को फिल्म के लिए रिजेक्ट किया तो उन्होंने कहा नहीं मैंने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने। [इसे भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत]

अगर अक्षय उस समय जो जीता हैं सिकन्दर के लिए रिजेक्ट नहीं होते तो वो अज आमिर खान के साथ उस एतिहासिक फिल्म का हिस्सा होते।