Also Read
ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर बहुत जल्द राकेश ओम प्रकाश की फिल्म 'फन्ने खान' में साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के कजिन अक्षय ओबेरॉय नज़र आने वाले थे लेकिन अब उन्होंने ऐश्वर्या की वजह से इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। ख़बरों की माने तो अक्षय को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने अपने भाई के खातिर इस फिल्म को करने से मना कर दिया क्योंकि फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन थी। ऐश और विवेक के रिश्ते के बारे में हम सब जानते है। सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने कुछ साल तक विवेक के साथ रिश्ता रहा। लेकिन यह रिश्ता भी कुछ सालों तक ही टिक पाया और दोनों अलग हो गए। इतना ही नहीं विवेक ने तो ऐश के खातिर सलमान खान से भी पंगा ले लिया।जिसका नतीजा वो आज भी भुगद रहे है। [इसे भी पढ़ें: इन सितारों को सलमान खान से पंगा लेना पड़ा महंगा]
अक्षय ओबेरॉय एक टैलेंटेड एक्टर हैं। हाल ही में उनकीगुडगाँव रिलीज़ हुई थी। जीमे उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ़ हुई। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट ज़ारी किया जिसमे उन्होंने लिखा क, ऐश्वर्या राय बच्चन और राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ कौन फिक्म नही करना चाहेगा लेकिन कुछ कारन मैं यह फिल्म नहीं कर पा रहा हूँ। हालांकि, मैंने इस फिल्मके लिए ऑडिशन भी दिया था और शोर्ट लिस्ट भी हुआ था लेकिन किस्मत शायद इस बार मेरे साथ नहीं थी।
फन्ने खान में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अनिल कपूर नज़र आने वाले है। फिल्म में अनिल कपूर ऐश के साथ रोमांस करते नहीं नज़र आयेंगे। फिल्म में उन्हें एक यंग एक्टर की तलाश थी जिसके लिए अक्षय को प्रोच किया था लेकिन लगता हैं अब मेकर्स फिल्म के लिए कोई नया चेहरा तलाश कर रहे है। बता दें इससे पहले अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी 'ताल' और हमारा दिल आपके पास में नज़र आई थी। अब यह तीसरा मौका है जब ऐश और अनिल के साथ नज़र आ रहे है।