Akshaye Khanna Viral Video: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है. स्टार्स की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक हर एक चीज की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, लेकिन जिस एक्टर की हर तरफ तारीफ हो रही है, वो कोई और नहीं बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) हैं. 'धुरंधर' (Dhurandhar Movie) में उन्होंने विलेन रहमान डकैत बनकर जो तहलका मचाया है, वह शायद ही किसी ने सोचा होगा, लेकिन उनकी एक्टिंग से ज्यादा इस समय वह अपने एक सीन को लेकर चर्चा में हैं, जो स्क्रिप्ट में था ही नहीं... एक्टर ने उसे ऑन-द-स्पॉट ही किया था.
वायरल हुआ Dhurandhar का FA9LA गाना
दरअसल, हम जिस सीन की बात कर रहे हैं वो 'धुरंधर' (Dhurandhar Song) का गाना FA9LA है, जिसे खासतौर पर रहमान डकैत के लिए बनाया गया था, इस गाने में एक्टर को डांस करते हुए देखा जा सकता है. FA9LA गाने पर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna Viral Video) ने जो स्टेप्स किए हैं, वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, इस सीन और गाने पर रील्स की बाढ़ आ गई है. फैंस उनकी बेहतरीन वाइब के कायल हो चुके हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्क्रिप्ट में एक्टर का डांस था ही नहीं, इसे तो उन्होंने ऑन- द-स्पॉट क्रिएट किया है, जिसका खुलासा उनके को-स्टार दानिश ने किया है.
TRENDING NOW
स्क्रिप्ट में नहीं था Akshaye Khanna का डांस सीन
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) में पाकिस्तानी गैंगस्टर उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने हाल ही में फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में 'धुरंधर' की शूटिंग को लेकर बात की. इसी दौरान उन्होंने FA9LA गाने में अक्षय खन्ना के डांस को लेकर जो खुलासा किया वो हैरान कर देने वाला था. एक्टर ने कहा, 'इस गाने में अक्षय खन्ना के डांस को लेकर कोई कोरियोग्राफी नहीं की गई थी, उन्होंने इसे ऑन द जोन किया था.'
'ओहह... यह क्या कर दिया इन्होंने?'
दानिश (Danish) ने आगे कहा, 'गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना सर ने पूछा क्या वह डांस कर सकते हैं आदित्य धर ने कहा आपका करने का मन है तो कर सकते हैं. इसके बाद हम लोग वहां से एंटर करते हैं और वहां हर कोई डांस कर रहा होता है ऐसे में बिना कोरियोग्राफी वह डांस करने लगते हैं. उनका डांस देखकर हर कोई कहता है 'ओहह... यह क्या कर दिया इन्होंने?'. ' बता दें कि, अक्षय खन्ना की एक्टिंग के साथ-साथ उनका ये डांस सीन भी तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर धड़ल्ले से रील्स बना रहे हैं, जो स्क्रिप्ट में था ही नहीं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, आदित्य धर की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं और अक्षय खन्ना पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत के खुंखार किरदार में हर किसी का दिल जीत रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates