Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

स्टाइल और स्वैग का डबल डोज! करण औजला के अगले हिट में नजर आएंगी अलंकृता सहाय, पर्दे पर दिखेगी फ्रेश केमिस्ट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलंकृता सहाय ने पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट को साइन किया है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल पैदा कर दी है. फैंस भी दोनों को एक साथ देखने के लिए क्रेजी हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: February 18, 2026 8:08 PM IST

स्टाइल और स्वैग का डबल डोज! करण औजला के अगले हिट में नजर आएंगी अलंकृता सहाय, पर्दे पर दिखेगी फ्रेश केमिस्ट्री
karan aujla

मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस अलंकृता सहाय के करियर में एक और बड़ा चैप्टर जुड़ने जा रहा है. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के गेम चेंजर और ग्लोबल सेंसेशन करण औजला के साथ अलंकृता ने एक बड़े म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट को साइन किया है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि फैंस पर्दे पर इस बिल्कुल नई और फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. अपनी बेमिसाल खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली अलंकृता ने मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फैशन रैंप से लेकर फिल्मों तक, उन्होंने हर जगह अपनी प्रतिभा से लोगों को दीवाना बना दिया. करण औजला के साथ यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए एक माइलस्टोन माना जा रहा है.

प्रोजेक्ट की खासियत

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह गाना केवल म्यूजिक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक भव्य और सिनेमाई लेवल पर फिल्माया जा रहा है. अलंकृता सहाय इस म्यूजिक वीडियो में एक मेन भूमिका निभा रही हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट और करण औजला के साथ काम करने को लेकर अलंकृता सहाय ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा "आज के दौर में म्यूजिक वीडियो सिर्फ ग्लैमर के बारे में नहीं रह गए हैं, अब ये कहानी कहने और भावनाओं को व्यक्त करने का एक बड़ा माध्यम बन चुके हैं. यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह मुझे एक परफॉर्मर के तौर पर अपने नए पहलुओं को तलाशने का मौका देता है. इतने प्रतिभाशाली कलाकार और जुनूनी टीम के साथ काम करना एक प्रेरणादायक अनुभव रहा है. मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं."

स्टाइल और टैलेंट

अलंकृता ने पिछले कुछ सालों में अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत से यह साबित किया है कि वे केवल एक सुंदर चेहरा नहीं, बल्कि एक शानदार एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स को करने का फैसला किया है, जहां उन्हें अपनी कला को गहराई से दिखाने का मौका मिले. इस अपकमिंग सॉन्ग के जरिए वे खुद को एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर रही हैं जो स्टाइल और सब्सटेंस का बेहतरीन संतुलन बनाती हैं.

फैंस के बीच बढ़ता उत्साह

करण औजला के गाने की समझ और अलंकृता सहाय की एक्सप्रेसिव एक्टिंग से निश्चित रूप से हिट होने वाला है. फैंस अलंकृता को एक नए और आत्मविश्वास से भरे अवतार में देखने के लिए तैयार हैं. यह प्रोजेक्ट न केवल म्यूजिक चार्ट्स पर राज करेगा, बल्कि अलंकृता के करियर को एक नई ऊंचाई पर भी ले जाएगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.