कितनी है आलिया भट्ट के इस ड्रेस की कीमत?
Alia Bhatt Dress Cost: YRF की पहली महिला लीड स्पाई मूवी 'अल्फा' (Alpha) का बीते दिन यानी 10 जून 2026 को टीजर रिलीज किया गया. 1 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया, जहां फैंस उनके इस अवतार को देखकर शॉक्ड रह गए, तो वहीं दूसरी तरफ यूजर्स इस एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर के सीन्स को समझने में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच आलिया भट्ट को लेकर एक चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, फैशन लवर्स की नजर टीजर में दिखाए गए शुरुआती सीन्स में आलिया के खूबसूरत लाइट ब्लू ड्रेस पर अटक गई. सस्पेंस, खतरनाक मिशन और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरे इस टीजर में आलिया ने अपने सिंपल और खूबसूरत लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया, लेकिन झटके वाली बात तो इस ड्रेस की कीमत (Alia Bhatt Dress Price) है जिसके बारे में सुनकर फैंस का दिमाग घूम जाएगा.
टीजर की शुरुआती सीन्स में आलिया भट्ट को एक रेस्टोरेंट के अंदर बॉबी देओल के साथ डिनर करते हुए देखा गया था. इस सीन में एक्ट्रेस एक बेहद प्यारे लाइट ब्लू मिनी ड्रेस में दिखाई देती हैं, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है और इसके पीछे की वजह इसकी कॉस्ट है. फैशन लवर्स के मुताबिक, आलिया भट्ट की ये ड्रेस 'H&M' ब्रांड का है, जिसकी कीमत सिर्फ 1999 है. इस ड्रेस को 'टायर्ड-स्कर्ट शिफॉन ड्रेस इन लाइट ब्लू' कहा जाता है.
हल्के शिफॉन कपड़े से बनी इस ड्रेस में पतली शोल्डर स्ट्रैप्स, रफल डिटेल्स के साथ एक खूबसूरत वी-शेप नेकलाइ और फिटेड चोली दी गई है, जो नीचे की तरफ लेयर्ड स्कर्ट में बदल जाती है. इसकी शॉर्ट लेंथ और सिंपल लुक इसे गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट और स्टाइलिश बनाता है. वहीं आलिया की स्टाइलिंग टीम ने भी ड्रेस की सादगी को ध्यान में रखते हुए उनका लुक बेहद सिंपल रखा. 'अल्फा' के टीजर में देखा जा सकता है कि, आलिया का मेकअप बहुत लाइट और नेचुरल था. ग्लोइंग स्किन, हल्की डिफाइन आईब्रोज, थोड़ा सा ब्लश और ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक. वहीं एक्ट्रेस के बालों को खुला छोड़ा गया था और बालों में हल्के वेव्स दिए गए थे, जो उनकेलुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, यशराज फिल्म्स के बैनर तले और डायरेक्टर शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी पहली महिला लीड एक्शन थ्रिलर, स्पाई फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…