'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से ब्रेक लेकर ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे रणबीर-आलिया, रिद्धिमा कपूर भी है वहां मौजूद

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: June 21, 2019 9:04 AM IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। ये दिनों कलाकार इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। पिछले दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम के साथ वाराणसी गए हुए थे। जहां पर उन्होंने फिल्म के कुछ अहम सीन शूट किए। शूटिंग पूरी करने के बाद ये कपल मुंबई आया था। इसके दूसरे दिन यानी बुधवार को फिर से मुंबई एयरपोर्ट दिखे। जब ये दिनों अचानक एक दूसरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए तो पता नहीं चल पाया कि ये दोनों कहां जा रहे हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही हैं इसके मुताबिक ये दिनों न्यूयॉर्क गए हुए है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मैचिंग कलर के कपड़ों में साथ दिखे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें

न्यूयॉर्क में आलिया भट्ट ना सिर्फ रणबीर कपूर के साथ वहां पर वक्त बिताएगी बल्कि उनकी मम्मी नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर के साथ रहेगी। खबर के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर तकरीबन 10 दिनों तक वहां रहेंगे। वैसे आपको बता दें, रणबीर कपूर के माता-पिता पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में है जहां पर ऋषि कपूर अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार, ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है जिसके लिए वो पिछले कुछ समय से न्यूयॉर्क में है। मालूम हो कि इस समय न्यूयॉर्क में में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी मौजूद है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकरी अपने फैंस को दी थी।

'इंशाल्लाह' की शूटिंग लोकेशन हुई फाइनल, विदेश में इस जगह आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आएंगे 'दबंग' सलमान खान

बात अगर 'ब्रह्मास्त्र' की करें तो, फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। पिछले दिनों जब वाराणसी में इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब नागार्जुन भी इस दौरान वहां पर दिखाई दिए थे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। मोस्ट अवेटिड ये फिल्म दिंसबर में रिलीज होने वाली है। उम्मीद है कि दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आए और बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करें।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...