Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर अप्सरा बनकर उतरीं आलिया भट्ट, मॉडर्न प्रिंसेस बनकर लूटी महफिल; Photos Viral

Alia Bhatt ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही अपने लुक से ऐसा धमाका किया कि हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर ठहर गईं. एक्ट्रेस मॉडर्न प्रिंसेस लुक में जलवा बिखेरती नजर आईं.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 12, 2026 4:48 PM IST

Alia Bhatt Cannes 2026 First Day Look: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट कान्स 2026 (Cannes 2026) का आगाज हो चुका है. 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर की तमाम हस्तियां अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. वहीं इस फैशन इवेंट के पहले ही दिन बॉलीवुड की 'बॉर्बी डॉल' आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रेड कार्पेट पर धमाका कर दिया है. एक्ट्रेस के फर्स्ट डे कान्स लुक को देखकर फैंस दिवाने हुए जा रहे हैं. आलिया कान्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में रेड कार्पेट (Alia Bhatt Cannes 2026 Look) पर जाने के लिए जब बाहर निकलीं तो उनका लुक देखकर ऐसा लगा कि, जैसे किसी फेरी टेल से निकलकर आई हों. उन्होंने फ्रेंच रिवेरा की गलियों में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैसा था Alia Bhatt का लुक?

बीते दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस पहुंची आलिया भट्ट का एयरपोर्ट लुक वायरल हुआ था, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला था. वहीं अब एक्ट्रेस ने 'प्रिंसेस लुक' से हर किसी को हैरान कर दिया है. कान्स 2026 के फर्स्ट डे के लिए एक्ट्रेस ने मिंट-ग्रीन कलर की एक ऐसी ड्रेस को सेलेक्ट किया जो जितनी शालीन थी, उतनी ही जादुई भी, जिसमें उनका लुक एक मॉडर्न प्रिंसेस की तरह लग रहा था.

कान्स के फर्स्ट डे के लिए आलिया ने कैसी ड्रेस चुनी?

सामने आए आलिया भट्ट के कान्स 2026 के फर्स्ट डे लुक में उन्हें मिंट ग्रीन कलर की एक मिडी बॉल ड्रेस में देखा जा सकता है. इसमें पतली स्ट्रेपी स्लीव्स और डार्क नेकलाइन नजर आ रही है, जो उनके रोमांटिक लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रही है. इस ड्रेस की सबसे खास बात थी इसकी स्कर्ट जो नीचे से काफी फूली हुई और ड्रामेटिक थी, जिससे उन्हें एक परफेक्ट 'बॉल गाउन' वाला लुक मिल रहा था. ड्रेस उनकी कमर पर बिल्कुल फिट थी जो उनके फिगर को बखूबी निखार रही थी.

वहीं अगर बात करें ड्रेस की तो उसपर फूलों और पत्तियों की बारीक कढ़ाई की गई थी, जिससे ऐसा लग रहा था मानो किसी ने हाथों से पेटिंग की हो. इस डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को एक सुंदर गॉर्डन जैसा फील कराया, जिससे आलिया किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं.

कान्स के लिए आलिया ने कैसा मेकअप चुना?

बात करें आलिया के मेकअप और हेयरस्टाइल की तो उन्होंने उसे बहुत ही सिंपल रखा ताकि पूरा फोकस उनकी ड्रेस पर रहे. उन्होंने कोई भी भारी ज्वेलरी नहीं पहनी, बस हीरे के छोटे टॉप्स और क्लासिक व्हाइट हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया. उनका मेकअप भी 'सिग्नेचर आलिया' स्टाइल में था. हल्का और चमकता हुआ गुलाबी गाल, ग्लोइंग स्किन, आंखों का हल्का मेकअप और होंठों पर न्यूड ग्लॉस उनके पेस्टल रंग के आउटफिट पर खूब जंच रहा था. बालों का साइड पार्टेड स्लीक बन उनके लुक में चार चांद लगा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…