Alia Bhatt congratulate Mouni Roy: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को सूरज नांबियार संग शादी कर ली है। उनकी शादी का समारोह दो दिन यानी 26 और 27 जनवरी तक चला। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक बार साउथ इंडियन और फिर बंगाली रिती रिवाज से शादी की है। अब एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। फैंस तो फैंस बॉलीवुड भी उन्हें बधाई दे रहा है। हाल ही में उन्हें अनुष्का शर्मा ने शादी के लिए बधाई दी थी और अब आलिया भट्ट भी मोनी की शादी से बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मोनी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। Also Read - सालों तक TRP लिस्ट में अपना सिक्का जमा चुकी हैं ये 11 संस्कारी बहुएं, बन चुकी हैं हर सास की ख्वाहिश
Also Read - TV की Naagin अदा खान ने परिवार संग मनाया 33वां जन्मदिन, रेड ड्रेस में खूब ढाया कहर- देखें Video
आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''बधाई हो मौनी! तुम बहुत प्यारी और खुश लग रही हो!!!! तुम दोनों को दुनिया भर का प्यार!'' मोनी और आलिया भट्ट एक साथ आपको फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक मोनी फिल्म मोनी फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और नागार्जुन जैसे जबरदस्त किरदार भी नजर आएंगे।
वहीं बात करें मोनी रॉय की शादी की तो जब उन्होंने साउथ इंडियन तरीके से शादी की तो उन्होंने सफेद और लाल रंग की साड़ी पहनी थी। बालों में जूड़ा भी बनाया था और सफेद रंग के गजरे भी लगाए थे। साथ ही पारंपरिक तरीके वाले गहने भी पहने थे। इसके बाद जब उन्होंने बंगाली तरीके से शादी की तो उन्होंने लाल रंग के लहंगे को जोड़ा पहना था। इस लिबास में भी दुल्हन बनी मोनी बेहद खूबसूरत लग रही थी। मोनी ने सूरज संग गोवा में शादी की है। अब सबकी नजरे रहेंगी कि एक्ट्रेस अपनी पति संग हनीमून के लिए कहां जाती हैं।
Also Read - Today TV News: अनुपमा ने की चोरीछिपे शादी, टीवी की नागिन मौनी रॉय को लगा पढ़ाई का चस्का
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।