बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी लगातार सुर्खियों में रही। दोनों की शादी के एक सप्ताह बाद भी उनसे जुड़े फोटोज और वीडियोज के साथ ही खबरें सामने आ रही हैं। अब रणबीर कपूर की भांजी समायरा साहनी ने अपनी मामी आलिया भट्ट का परिवार में स्वागत किया है। समायरा साहनी ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।
रणबीर कपूर की भांजी ने शेयर किया पोस्ट
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की 11 साल की बेटी समायरा साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर मेहंदी सेरेमनी की है जिसमें ये कपल फैमली और रिलेटिव्स के साथ दिखाई दे रहा है। समायरा साहनी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आलिया भट्ट मामी फैमिली में आपका स्वागत है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
आलिया भट्ट ने समायरा सहानी की पोस्ट पर किया कमेंट
आलिया भट्ट ने समायरा साहनी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू सम्मू।' इसके साथ उन्होंने कई रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं, उनकी नानी नीतू कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा, वाह, ये कितना प्यारा है। इसके साथ उन्होंने कई रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा उनकी मम्मी रिद्धिमा कपूर साहनी ने कमेंट सेक्शन में कई रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को बीते 4 साल से डेट कर रहे थे। सोनम कपूर और आंनद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में पहली बार दोनों एक साथ नजर आए थे। इसके बाद ये कपल कई बार एक साथ नजर आया।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।