Salman Khan से मुकाबला करने से डरीं Alia Bhatt, मेकर्स ने 'अल्फा' की रिलीज डेट पर किया ये फैसला

Alpha release date Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि इस मच-अवेटेड मूवी पर क्या खबर आई है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 27, 2025 5:42 PM IST

Salman Khan से मुकाबला करने से डरीं Alia Bhatt, मेकर्स ने 'अल्फा' की रिलीज डेट पर किया ये फैसला

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' (Alpha) जब से अनाउंसमेंट हुई तब से चर्चा में बनी हुई है. अगर ये फिल्म अपनी पहली रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में आई होती तो लोग देख रहे होते. दरअसल, ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. मेकर्स ने फिल्म 'अल्फा' रिलीज डेट खिसकाकर 17 अप्रैल, 2026 कर दी गई थी. अब एक बार फिर मेकर्स ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नया फैसला किया है. बताते चलें कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, 'अल्फा ने बैटल ऑफ गलवान के साथ क्लैश से बचने का रास्ता निकाला. वाईआरएफ नई डेट पर फैसला करेगी. आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान के लिए रास्ता बनाया और अल्फा की पहले से तय रिलीज डेट 17 अप्रैल, 2026 को आगे बढ़ा दिया दिया गया ताकि बैटल ऑफ गलवान के साथ डायरेक्ट क्लैश ना हो. वाईआरएफ ने अल्फा के लिए 17 अप्रैल, 2026 की डेट तय की थी लेकिन मेकर्स अब अगले कुछ महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों के कैलेंडर देखने के बाद नई रिलीज डेट अनाउंस करेंगे.'

TRENDING NOW

'अल्फा' है भारत की पहली महिला-प्रधान स्पाई फिल्म

यशराज फिल्म्स की स्पाई मूवी 'अल्फा' के डायरेक्शन की जिम्मेदारी शिव रवैल के पास है. इस फिल्म में पहला मौका होगा जब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ साथ में काम करते नजर आएंगी. 'अल्फा' भारत की पहली महिला-प्रधान स्पाई फिल्म होगी. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का आज यानी 27 दिसंबर को टीजर रिलीज किया गया है और ये सिनेमाघरों में 17 अप्रैल, 2026 को दस्तक देगी. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, साल 2026 में दो बड़ी फिल्मों का क्लैश बचाया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.