Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Christmas मनाने Ranbir Kapoor संग ससुराल पहुंचीं Alia Bhatt, एक छत के नीचा जमा हुआ पूरा कपूर खानदान

Kapoor Family Christmas Celebration Photo: क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, राहा, अगस्त्य नंदा, नव्या नंदा और रणधीर कपूर एक साथ नजर आए. अब कपूर खानदार की ये फोटो वायरल हो रही है.

By: Shivani Duksh  |  Published: December 25, 2024 7:00 PM IST

Christmas मनाने Ranbir Kapoor संग ससुराल पहुंचीं Alia Bhatt, एक छत के नीचा जमा हुआ पूरा कपूर खानदान

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए आज का दिन बेहद कास है. हर साल क्रिसमस पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ जश्न मनाते हैं. कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ कपूर मेंशन पहुंचे थे. इस दौरान राहा (Raha Kapoor) ने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. परिवार के लोगों को क्रिसमस के रंग में रंगे देखा जा सकता है.

तस्वीर में रणधीर कपूर सेंटा क्लॉज बनकर बैठे दिख रहे हैं. वहीं अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा भी कपूर परिवार के साथ धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा को कपूर परिवार के साथ देखकर एक बार के लिए तो फैंस भी चौंक गए. वहीं कपूर परिवार की इस फोटो से करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान का परिवार गायब नजर आया. लोग पूछ रहे हैं कि लोलो और बेबो क्रिसमस के दिन कहां हैं.

तस्वीर में आलिया भट्ट राहा तो थामे नजर आ रही हैं. वहीं रणबीर कपूर आलिया भट्ट के पीछे खड़े दिख रहे हैं. इसके अलावा नीतू कपूर भी कपूर परिवार के इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं. नीतू कपूर को तस्वीर में सबसे आगे बैठे देखा जा सकता है. तस्वीर में नीतू कपूर की खुशी देखते ही बन रही है. यही वजह है जो कुछ समय में ही कपूर परिवार की ये तस्वीर वायरल हो रही है. त्योहार चाहे कोई भी हो लेकिन कपूर परिवार के लोग एक दूसरे के साथ जश्न मनाने का मौका तलाश ही लेते हैं. कपूर परिवार का ये प्यार ही है जो सालों से उनको बांधे हुए है. ऐसी ही और बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News) और एंटरटेनमेंट की खबर के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ....