Love And War के सेट पर पटाखा बनकर पहुंची Alia Bhatt, लीक हुआ लुक, देखकर याद आया 90s का दौर

Love And War look leak: संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट से आलिया भट्ट का रेट्रो लुक लीक हुआ है. फैंस को 'गंगूबाई' के बाद आलिया के ये अवतार भी काफी पसंद आ रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 18, 2025 3:53 PM IST

Love And War के सेट पर पटाखा बनकर पहुंची Alia Bhatt, लीक हुआ लुक, देखकर याद आया 90s का दौर

Alia Bhatt Love And War Look Leak: संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) का दर्शक अनाउंसमेंट के बाद से ही बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और सेट से एक्ट्रेस का पहला लुक भी लीक हो गया है. आलिया भट्ट के 'लव एंड वॉर' लुक (Alia Bhatt Love And War Look) ने सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तहलका मचा दिया है. फैंस आलिया के इस लुक को देखकर मूवी के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

'गंगूबाई' के बाद 'रेट्रो क्वीन' बनीं Alia Bhatt

लगातार चर्चा में बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) के सेट से Zoom के हाथ आलिया भट्ट की तस्वीर (Alia Bhatt Photo) लगी है, जिसमें एक्ट्रेस का बिल्कुल 70 के दशक की एक्ट्रेसेस जैसी लग रही हैं. उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी है, बालों का बड़ा सा जूड़ा बनाया है और सबसे खास है उनकी नोजपिन, हैवी आई मेकअप ने उनके इस रेट्रो लुक में चार चांद लगा दिए हैं. 'लव एंड वॉर' के सेट से आलिया का लीक हुआ लुक उनके फैंस के लिए तो ट्रीट है, लेकिन भंसाली के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, जो अपने प्रोजेक्ट्स को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं.

TRENDING NOW

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्या कहा था?

हालांकि, 'लव एंड वॉर' (Love And War Story) की कहानी अभी तक सस्पेंस है, लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट जबरदस्त है. आलिया भट्ट खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रणबीर कपूर और भंसाली को इतने सालों बाद फिर से साथ काम करते देखने के लिए एक दर्शक के तौर पर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

सालों बाद भंसाली संग काम करने पर रणबीर ने कही ये बात

वहीं, आलिया के साथ फिर से काम करने पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी एक्साइटेड हैं. रणबीर ने एक इवेंट में कहा था कि, 'लव एंड वॉर' हर एक्टर का सपना होता है. उन्होंने भंसाली की तारीफ करते हुए कहा था कि वह 17 साल बाद उनके साथ दोबारा काम कर रहे हैं और भंसाली जैसा कोई भी व्यक्ति भारतीय संस्कृति और भावनाओं को इतनी गहराई से नहीं समझता. आलिया, रणबीर और विक्की जैसे दमदार कॉम्बिनेशन को भंसाली के निर्देशन में देखना वाकई एक सिनेमाई जादू होगा, जिसका इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं.