Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

लंदन में आलिया भट्ट का स्टनिंग लुक, हॉलिडे एंजॉय करतीं शेयर की दिल चुराने वाली तस्वीरें

आलिया भट्ट इन दिनों अपने लंदन वेकेशन को जमकर सुर्खियों में हैं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस को भी इस ट्रिप की झलकियां शेयर कर रहीं हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: August 8, 2025 12:04 AM IST

लंदन में आलिया भट्ट का स्टनिंग लुक, हॉलिडे एंजॉय करतीं शेयर की दिल चुराने वाली तस्वीरें

आलिया भट्ट इन दिनों अपने लंदन वेकेशन को जमकर एंजॉय कर रही हैं, और सोशल मीडिया पर फैंस को भी इस ट्रिप की झलकियां दिखा रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जो अब वायरल हो रहे हैं.

'परफेक्ट मॉर्निंग्स' में कॉफी और सनशाइन

गुरुवार को आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो एक कुर्सी पर बैठी कॉफी का आनंद ले रही हैं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'Perfect mornings' , और साथ में चाय के कप और सूरज के इमोजी वाले स्टिकर्स भी लगाए. आलिया ने उस होटल को भी टैग किया, जहां वो लंदन में ठहरी हैं. स्टोरी के बैकग्राउंड में उन्होंने 'मैं बस इतना ही कह सकता हूं' गाना भी प्ले किया.

रणबीर के पीछे कैमरा?

कुछ समय पहले आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वो ट्वर्ल यानी घूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका हंसता-खिलखिलाता अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. माना जा रहा है, कि ये वीडियो रणबीर कपूर ने शूट किया है.

वीडियो में आलिया के कई कैज़ुअल लुक्स दिखे. कभी वो आरामदायक स्वेटर में नजर आईं, कभी व्हाइट टी-शर्ट में, कभी ट्यूब टॉप में, और एक जगह उन्होंने रणबीर की क्लोदिंग ब्रांड वाली कैप भी पहन रखी थी.

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं आलिया?

आलिया भट्ट की पिछली फिल्म 'जिगरा' थी, जिसमें उन्होंने न सिर्फ दमदार एक्टिंग की बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया. फिल्म की कहानी एक बहन की थी, जो अपने भाई को एक विदेशी जेल से बचाने की जद्दोजहद करती है.

अब आलिया नजर आएंगी शरवरी वाघ के साथ एक धमाकेदार एक्शन फिल्म 'अल्फा' में, ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी होगी, जिसमें आलिया एक सुपर एजेंट का रोल निभा रही हैं. फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, शिव रावैल, और ये यशराज स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी. 'अल्फा' इसी साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.