शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा ने सगाई कर ली है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बड़ी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) के साथ सगाई कर ली है. शाहीन भट्ट ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है. शाहीन भट्ट ने अपने मंगेतर ईशान मेहरा के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं. शाहीन भट्ट ने जैसे ही ये खुशखबरी दी कि उनकी पोस्ट पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. वहीं, फैंस के मन में सवाल कि आलिया भट्ट के होने वाले जीजा क्या करते हैं. आइए आपको बताते हैं कि ईशान मेहरा का प्रोफाइल क्या है.
शाहीन भट्ट ने शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें शाहीन भट्ट अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ नजर आ रही हैं. इसके साथ ही शाहीन भट्ट ने बताया है कि दोनों ने सगाई कर ली है. शाहीन भट्ट ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की है और वह अपने मंगेतर ईशान मेहरा के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. अन्य तस्वीरों में शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं. शाहीन भट्ट ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शायद हमने एक-दूसरे को ज्यादा ही पसंद कर लिया है.' शाहीन भट्ट की पोस्ट पर आलिया भट्ट, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी, नव्या नवेली नंदा समेत कई सेलिब्रिटीज ने बधाई दी है.
View this post on Instagram
बताते चलें कि शाहीन भट्ट ने साल 2025 में अपने और ईशान मेहरा के रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था. ये कपल अक्सर साथ में नजर आता था और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करता था. आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट के मंगेतर ईशान मेहरा की बात करें तो वह भारतीय टीम के पूर्व स्विमर रह चुके हैं. उन्होंने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. ईशान मेहरा फिटनेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और फुल-टाइम फिटनेस ट्रेनर हैं. ईशान मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की बायो में खुद को स्पोर्ट्स और फिटनेस का कोच बताया हुआ है. वहीं, शाहीन भट्ट की बात करें तो वह प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर हैं.
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म अल्फा और फिल्म लव एंड वॉर में काम करती नजर आएंगी. वह पिछली बार साल 2024 में आई फिल्म जिगरा में दिखाई दी थीं. साल 2025 में आलिया भट्ट की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.